Dharma Sangrah

मां, फूलों में खुशबू का वास है

Webdunia
ओम व्यास ओम 

मां, मां-मां संवेदना है, भावना है अहसास है

मां, मां जीवन के फूलों में खुशबू का वास है।


मां, मां मरूथल में नदी या मीठा सा झरना है।मां, मां रोते हुए बच्चों का खुशनुमा पलना है,

 

मां, मां लोरी है, गीत है, प्यारी सी थाप है,

मां, मां पूजा की थाली है, मंत्रों का जाप है।

 

मां, मां आंखों का सिसकता हुआ किनारा है,

मां, मां गालों पर पप्पी है, ममता की धारा है।

 

मां, मां झुलसते दिलों में कोयल की बोली है,

मां, मां मेहंदी है, कुमकुम है, सिंदूर है, रोली है।

 

मां, मां कलम है, दवात है, स्याही है,

मां, मां परमात्मा की स्वयं एक गवाही है।

 

मां, मां त्याग है, तपस्या है, सेवा है,

मां, मां फूंक से ठंडा किया हुआ कलेवा है।

 

मां, मां अनुष्ठान है, साधना है, जीवन का हवन है,

मां, मां जिंदगी के मोहल्ले में आत्मा का भवन है।

 

मां, मां चूड़ी वाले हाथों के मजबूत कंधों का नाम है,

मां, मां काशी है, काबा है और चारों धाम है।

 

मां, मां चिंता है, याद है, हिचकी है,

मां, मां बच्चों की चोट पर सिसकी है।

 

मां, मां चुल्हा-धुंआ-रोटी और हाथों का छाला है,

मां, मां जंदगी की कड़वाहट में अमृत का प्याला है।

 

मां, मां पृथ्वी है, जगत है, धूरी है,

मां बिना इस सृष्टि की कल्पना अधूरी है।

 

तो मां की ये कथा अनादि है

ये अध्याय नहीं है...

.... और मां का जीवन में कोई पर्याय नहीं है।

 

मां का महत्व दुनिया में कम हो नहीं सकता,

और मां जैसा दुनिया में कुछ हो नहीं सकता।

और माँ जैसा दुनिया में कुछ हो नहीं सकता,

 

मैं कविता की ये पंक्तियां मां के नाम करता हूं,

और दुनिया की सभी माताओं को प्रणाम करता हूं।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

रुकें, सोचें फिर करें हाथी की सवारी

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

भारतीयता के विस्तार का महत्वपूर्ण आधार है परिवार

अम्मा की अंतिम विदाई, मौत से पहला साक्षात्कार

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

अगला लेख