Hanuman Chalisa

मां मेरे हिस्से बहुत कम आती है..!

शैली बक्षी खड़कोतकर
मां मेरे हिस्से बहुत कम आती है..!
शिकायत नहीं, बस एक हकीकत है.
मां हूं, पर मां की मुझे भी ज़रूरत है. 
देहरी लांघने से बेटी क्या बेटी नहीं रह जाती है?
किससे कहूं कि मां की कितनी याद सताती है....
मां मेरे हिस्से बहुत कम आती है... .
घर-परिवार, रिश्ते-नातों के बीच 
वह थोड़ा-थोड़ा बंट जाती है, 
पराई बेटी की बारी सबसे आखिर में आती है,
मां-बेटी ख़ामोशी से अपना-अपना फ़र्ज निभाती हैं। 
मां मेरे हिस्से बहुत कम आती है। 
 
मेहमान चिरैया-सी दो दिन मां के आंगन में फुदकती हूं। 
हर पल मां के आस-पास मंडराती रहती हूं। 
मां गुझिया-मठरी तलती है, बच्चों को दुलारती है.
नेग-शगुन, आशीषों की सौगात लिए बेटी फिर विदा हो जाती है। 
मां मेरे हिस्से बहुत कम आती है। 
 
किसी दिन आंचल थाम मां का बचपन में चली जाती हूं।  
मां लाल रिबिन से दो चोटियां गूंथ देती हैं। 
नया अचार, गर्म रोटी मां का प्यार जताती है। 
हंसती-बतियाती मां-बेटी हमजोली बन जाती हैं 
पर अब मां मेरे हिस्से बहुत कम आती है। 
आजकल मां थकी-सी नजर आती है। 
जैसे कुछ सुनना और कुछ कहना चाहती है.
‘ब्याहता बेटी से मोह न रखो’ उसे नसीहत मिलती है। 
अनकही कसक दोनों तरफ़ बाकी रह जाती है। 
मां मेरे हिस्से बहुत कम आती है.....

ALSO READ: क्षमा कर दोगी मां मेरी भूलों को....
ALSO READ: मां पर नहीं लिख सकता कविता !
ALSO READ: मदर्स डे पर कविता : मां, यह तुम जानती हो, यह मैं जानती हूं
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख