Hanuman Chalisa

10 बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स, आपमें जोश भर देंगे

Webdunia
हर आदमी के जीवन में एक ऐसा मौका आता है जबकि वह हदाश या निराश होकर खुद को हारा हुआ महसूस करता है। ऐसे में उसे मोटिवेशनल कोट्स या मोटिवेशनल स्टोरी फिर से खड़ा होने में मदद करती है। प्रेरक उद्धरण या विचार या मोटिवेशनल कोट्स आपको जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे हजारों मोटिवेशनल कोट्स है जो आपको प्रेरित कर सकते हैं। आओ जानते हैं ऐसे ही 10 मोटिवेशनल कोट्स।
 
1. वक्त से कभी हारा या जीता नहीं जाता, केवल सीखा जाता है।-अज्ञात
 
2. जीवन ही है प्रभु और ना खोजना कहीं, भटकोगे तभी पहुंचोगे।-ओशो
 
3. समय और पैसा दोनों में से समय महत्वपूर्ण है, जो समय बर्बाद करते हैं वे स्वयं को बर्बाद करते हैं।-अज्ञात
 
4. सोच का अंधकार, रात के अंधकार से ज्यादा खतरनाक होता हो।
 
5. जब कोई काम हाथ में लें तो यह कैसा समय है, मेरे कौन मित्र हैं, इससे क्या लाभ है और क्या हानि ये बातें बार बार सोचें।-नीतिसार
 
6. इस ब्रह्मांड में अंधेरा अनंत है परंतु हमारे मन का उजाला उससे भी कहीं अधिक है। मन के किसी कोने में आशा का दीपक जलाएं और अंधेरें से मुक्त हो जाएं।-अज्ञात
 
7. जो मनुष्य अपनी शक्ति के अनुसार बोझ लेकर चलता है वह किसी भी स्थान पर गिरता नहीं है और ना दुर्गम रास्तों में विनष्ट होता है।-मृच्छकटिकम।
 
8. जिंदगी में सफल होने के लिए कार्य और व्यवहार पर ध्यान दें। आपको आपका काम ही विजयी दिलाता है। जो लोग आलसी, अकर्मण्य और दुराचारी हैं वे लोग भाग्य और भगवान को कोसते रहते हैं। 
 
9. आंखें बंद कर लेने से मुसीबत का अंत नहीं होता और मुसीबत आए बिना कभी आंखें नहीं खुलती...।-अज्ञात
 
10. किसी के पैरों पर गिरकर मंजिल पाने से बेहतर है अपने पैरों पर भरोसा करके सफर करते रहना।-अज्ञात
 
प्रस्तुति अनिरुद्ध जोशी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

अगला लेख