Hanuman Chalisa

Motivation Story: क्या तुम भी निशान लगाने वालों में से एक हो?

Webdunia
एक शहर में बहुत ही प्रसिद्ध चित्रकार रहता है। दूर दूर तक उसकी ख्याति थी। लोग उसके चित्रों की बहुत तारीफ करते थे। एक दिन उसने बहुत ही सुंदर चित्र बनाया और उसे सुबह एक चौराहे पर टांग दिया और नीचे दूसरी तख्‍ती पर लिख दिया कि जिस किसी को भी इस चित्र में जहां पर कमी नजर आए वह वहां पर निशान लगा देना। 
 
 
शाम को वह चित्रकार चौराहे पर गया और उसने अपनी पेंटिंग देखी तो वह ढेर सारे निशानों से खराब हो चुकी थी। उस पेंटिंग या चित्र में अब निशानों के अलावा कुछ बचा ही नहीं था। वह बहुत दु:खी हुआ और चुपचाप अपनी पेंटिंग उतारकर घर चला गया। 
 
रात को उसका एक मित्र उस चित्रकार के घर आया और उसने पूछा कि तुम इतने दु:खी और उदास क्यों हो? चित्रकार ने सारी बात बताई तो मित्र ने कहा कि अब तुम फिर से एक सुंदर चित्र बनाओ और उसे चौराहे पर टांग आओ और इस बार नीचे लिखना कि जिस किसी को भी इस चित्र में जहां कहीं भी कमी नजर आए वह इसे ठीक कर दें। 
 
चित्रकार ने वैसा ही किया। एक सुंदरसा चित्र बनाया और उसे चौराहे पर उसी जगह टांग कर वही लिख दिया जो उसके मित्र ने कहा था। शाम को जब चित्रकार अपने चित्र को देखने गया तो उसने देखा कि किसी ने भी चित्र में कुछ भी नहीं किया था। वह चित्रकार अब समझ गया था कि संसार की रीति क्या है। 
 
सीख :
दरअसल, कमी निकालना, निंदा करना या दूसरों की बुराई करना तो बहुत आसान है परंतु उन कमियों को दूर करना बहुत कठिन है। कोई भी कमियों को दूर करने की मेहनत नहीं करना चाहता है सभी कमियां निकालना जानते हैं। यदि कमियां निकालने वालों से हार मान ली तो तुम जिंदगी में कभी जीत नहीं पाओगे। इसीलिए कमी निकालने वालों की परवाह मत करो। कमियों को सही करने वाला ही सही होता है। 
 
साभार : वाट्सएप वायरल स्टोरी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से

अगला लेख