Hanuman Chalisa

Motivation : आप जो करना चाहते हो वह हो सकता है, बस 3 बातें गांठ बांध लें

अनिरुद्ध जोशी
आप जिंदगी में जो करना चाहते हो वह हो सकता है। बशर्ते की आप तीन बातों को अच्छी तरह समझ लें और गांठ बांध लें। वे तीन बातें क्या है और किस तरह आपको गांध बांधना चाहिए आओ जानते हैं।
 
 
1. करने पर ध्यान दें : आप जो करना चाहतो हो वह हो नहीं पा रहा है या आप कर नहीं पा रहे हो यह समझना भी जरूरी है। कई बार लोग यह नहीं समझ पाते हैं कि होने या करने में क्या फर्क है। आप यदि करने पर ध्यान देंगे तो कर पाएंगे। कई लोग करने के बारे में नहीं सोचते बस यह कैसे होगा इसके बारे में ही सोचते हैं। कैसे करना है यह सोचना भी नहीं है बस करना है। तो अब गांठ बांध लें कि कुछ ना कुछ तो करना ही है तभी तो कुछ ना कुछ तो होगा ही।
 
2. पैसा कमाना आसान या मुश्किल : कई लोग आज भी ये सोचते हैं कि पैसा कमाना बहुत मुश्किल है। ऐसा दो कारणों से सोचते हैं पहला यह कि वे या तो योग्य नहीं होते हैं या उन्होंने पैसा कमाने का अपना एक एरिया डिसाइड कर रखा है। मतलब यह कि मैं तो बस नौकरी करके ही पौसा कमा सकता है और नौकरी भी वही जिसमें मैं योग्य हूं। तो यह गांध बांध लें कि आपको पैसा कमाने के अन्य तरीकों में भी योग्य होना चाहिए। यदि आप करना चाहते हो तो आप कहीं से भी शुरु कर सकते हैं। परिस्थितियां बिलकुल विपरीत ही क्यों ना हो। अगर आप अपनी करंट सिचुएशन से खुश या संतुष्ट नहीं है तो इसे एक्सेप्ट  ना करें, बल्कि कुछ करें। सपने देंखे और उसकी हकीकत को समझें। याद रखिये चाहे आज आप कितनी ही बुरी स्थिति में क्यों न हों, आप अपनी जिंदगी को बदल सकते हो। 
 
3. जिंदगी देती नहीं लौटाती है : आपकी यदि अपनी जिंदगी के साथ बुरा किया है और उसे वक्त नहीं किया है तो वही समय लौटकर पुन: आता है। आपने नकारात्मक सोचा है तो नकारात्मक ही लौट कर आएगा। आप जो देते हैं वही लौटकर आता है। उदाहरणार्थ यदि आपने किसी को गाली दी है तो वह लौटकर आएगी और यदि आपने किसी को प्रेम दिया तो प्रेम लौटकर आएगा। किसी की मदद की है तो मदद लौटकर आएगी। इस बात को गांठ बांध लीजिये कि आप जो देते हैं वहीं लौटकर आता है। आपने जो दिया वही पाया। इसलिए हैरान परेशान होने की जरूरत नहीं आज ही से सोचें कि मुझे अब आगे क्या देना है। आप अपने बेस्ट दें तो बेस्ट ही लौटकर आएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख