चाय बागानों का शहर ऊटी

Webdunia
दक्षिण भारत के बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल का नाम ह ै - ऊटी। नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर ऊटी समुद्रतल से 7,349 फुट ऊँचाई पर बसा है। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अभिभूत कर देता है। लंबी दूरी तय कर यहाँ आए पर्यटक यहाँ के चाय-कॉफी बागानों से आ रही ताजी महक सूंघते ही तरोताजा हो जाते हैं ।

ऊटी में पहले-पहल टोंगा आदिवासियों का गढ़ था। जब अंग्रेज हिंदुस्तान आए तो उन्होंने ऊटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया। साथ ही रेल लाइन बनने के बाद मद्रास प्रेसीडेंसी न इसे गमिर्यों में अपनी राजधानी बना लिया। यहाँ बरतानियाँ शासनकाल के कई खूबसूरत निर्माण गेस्टहाउस के रूप में आपका स्वागत करते नजर आएँगे।

1848 में बनाया गया बोटेनिकल गार्डन आज भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ अलग-अलग प्रजातियों के पौधों की कई किस्में उपलब्ध हैं। हर वर्ष मई के महीने में यहाँ फूलों की खूबसूरत प्रदर्शनी लगाई जाती है। शहर से 3 किलोमीटर दूर ऊटी झील है। इसी झील के नाम पर शहर का नामकरण किया गया है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यह झील प्रकृति निर्मित न होकर इंसानों द्वारा बनाई गई है। इसका निर्माण कोयम्बटूर के कलेक्टर जान सुलीवन ने करवाया था।

यहाँ आप घुड़सवारी और नौकायान का लुफ्त उठा सकते हैं। छोटे-छोटे डिब्बे वाली गाड़ी में बच्चे घूम सकते हैं। लेक गार्डन से बना सुंदर बाग पर्यटकों के पसंदीदा स्थान में से एक है। आप यहाँ की दोड्डाबेट्टा पहाड़ी घूमना न भूलें। यह ऊटी से लगभग दस किलोमीटर दूर है। सागर तल से 2,623 मीटर ऊँची इस पहाड़ी से पहाड़ों, घाटियों और पठारों के नयनाभिराम दृश्य निहारना बेहद खूबसूरत अनुभव है। यहाँ इन्हें निहारने के लिए दूरबीन का प्रबंध किया गया है।



यहीं से कुछ दूरी पर काला हट्टी जलप्रपात है। यहाँ बेहद खूबसूरत झरना है। यहाँ पानी की 36 मीटर की ऊँचाई से गिरता है। कैटी वैली ऊटी से लगभग 13 किलोमीटर दूर पड़ती है। यह कुन्नूर रोड पर है। कुन्नूर एक अच्छा पर्यटन स्थल है। यहाँ पोनोलाजिकल स्टेशन, लाज झरना, कालार कृषि फार्म और रैलिया डैम देखने लोग्य स्थान हैं।

वहीं वेनलाक हाउस में जिमखाना क्लब, भेड़ पालन केंद्र और हिंदुस्तान फोटो फिल्म की फैक्ट्री है। ऊटी के लिए छोटी रेलगाड़ी से सफर करने का अपना मजा है। यह ट्रेन मेट्टूपलायन या कुन्नूर से ली जा सकती है। ट्रेनें जब चाय बगानों से लहराती हुई गुजरती हैं तो बाहर का नजारा देखने लायक होता है।

यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा कोयंबटूर है। यहाँ के लिए चेन्नई, बंगलौर और कोचीन से सीधे फ्लाइट ली जा सकती है। यूँ तो ऊटी देश के प्रमुख रेल मार्गों और सड़क मार्गों से जुड़ा हुआ है।

यदि आप यहाँ से कुछ यादगार अपने साथ ले जाना चाहते हैं तो यहाँ की हस्तकला का सुंदर-सा नमूना खरीद लें। वैसे ताजी हरी चाय उपहार देने के लिए बेहद उपयुक्त चीज है।तो फिर कीजिए बैग पैक और निकल जाइए ऊटी की सैर पर।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राउंड 3 के लिए तैयार हैं शरवरी, अल्फा के लिए दिखाया दमदार मंडे मोटिवेशन

सिद्धार्थ संग गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधीं अदिति राव हैदरी, 400 साल पुराने मंदिर में लिए सात फेरे

क्या तारक मेहता की सोनू के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे मेकर्स? पलक सिधवानी ने तोड़ी चुप्पी

क्या हॉलीवुड फिल्म सेक्स टेप की कॉपी है विक्की विद्या का वो वाला वीडियो? राज शांडिल्य ने दी सफाई

Emmy Awards 2024 : शोगुन ने जीते 14 अवॉर्ड्स, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल