india tourism : गर्मी में भी भारत के ये हैं सबसे ठंडे इलाके, पारा रहता है 10 से माइनस डिग्री

WD Feature Desk
गुरुवार, 16 मई 2024 (17:37 IST)
Coldest Places in India: भारत में ऐसी भी कई ठंडी जगहें हैं जहां का तापमान -50 तक चला जाता है और ऐसे भी क्षेत्र हैं जहां का तापमान -15 से 12 डिग्री के बीच अप एंड डाउन होता रहता है। गर्मी के दिनों में भी यहां पर कड़ाके की ठंड लगती है। फिर भी कई लोग यहां की खूबसूरती और स्‍नोफॉल देखने के लिए जाते हैं। यदि आप भी यह जोखिम उठाना चाहते हैं तो आपके लिए यहां है 5 खूबसूरत स्थानों की जानकारी।
ALSO READ: Tour & travels: भारत के 6 खास समुद्रीय पर्यटन स्थल, गर्मी में एडवेंचर का लें मजा
1. लेह | Leh, Ladakh: भारतीय राज्य लद्दाख के लेह में पूरे साल ही ठंडक रहती है। सर्दी के दिनों तो कई बार यहां टेंपरेचर -12 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहता है जबकि गर्मियों में यहां तापमान 12 डिग्री से ज्यादा नहीं रहता। यहां गर्मी के दिनों में भी तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। यहां स्नोफॉल बहुत ज्यादा होता है, जिसका मजा लेने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं। प्रकृति की सबसे सुंदर छटा यहां देखी जा सकती है। ट्रैकिंग और रोमांच भरी साहसी यात्रा के शौक़ीन लोगों के अलावा प्रकृति के प्रति लगाव रखने वाले लोगों के लिए लेह सबसे खूबसूरत जगह है। लेह जाने के लिए सड़क मार्ग से दो रास्ते हैं- एक मनाली से और दूसरा श्रीनगर से।
2. कारगिल और द्रास | Kargil and Dras: लेह लद्दाख का यह क्षेत्र भी बहुत ठंडा है। यहां का तापमान अक्‍सर शून्‍य से नीचे चला जाता है। अपने खूबसूरत नजारों और बर्फीले पहाड़ों के लिए पूरी दुनिया को आकर्षित करता है। द्रास में तो भयंकर स्‍नोफॉल होता है।
 
3. तवांग का सेला पास | Sela Pass, Tawang: अरुणाचल प्रदेश के इस इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ती है। यहां तापमान -15 डिग्री तक चला जाता है। हालांकि यह इतना खूबसूरत और मनोरम है कि अक्टूबर, नवंबर, मार्च, अप्रैल और मई के महीने में लोग इसे देखने के लिए जाते हैं क्योंकि इन माह में यहां बर्फ कुछ कम होती है।
ALSO READ: मालदीव्स छोड़ो मॉरिशस जाओ, जानिए जानें पर्यटन स्थलों के साथ ही रुकने की खास जगहें
4. कीलॉन्ग | Keylong : हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल और स्पीति ज़िले में स्थित कीलॉन्ग या केलांग में तापमान -2 डिग्री से भी नीचे चला जाता है. मनाली, लेह जाने वाले काफी टूरिस्‍ट यहां आते हैं क्योंकि समुद्र तल से लगभग 3340 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह बर्फीले पहाड़ों से घिरी हुई है।
 
5. लाचेन और थांगु घाटी | Lachen and Thangu Valley: भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक इस घाटी का तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। इस जगह को देखने के लिए देश और दुनिया से कई पर्यटन आते हैं। यहां कंपा देने वाला स्‍नोफॉल होता है।
ALSO READ: india tourism : गर्मी में भी भारत के ये हैं सबसे ठंडे इलाके, पारा रहता है 10 से माइनस डिग्री
6. सियाचिन | Siachen Glacier : यह भारत का सबसे ठंडा स्थान है। कई बार यहां का न्‍यूनतम तापमान -40 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है जबकि गर्मियों में भी यहां तापमान -10 डिग्री सेल्‍स‍ियस रहता है। यह सबसे ऊंचा रणक्षेत्र भी यहीं है, जहां हमारे जवान इस तापमान में भी हमारे सीमा की रक्षा करते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सागरिका घाटगे और जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, बेटे का रखा यह नाम

Don 3 से बाहर हुईं Kiara Advani, क्या अब Sharvari निभाएंगी रणवीर सिंह की हीरोइन का किरदार

खान परिवार में आने वाला है नन्हा मेहमान! मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर पत्नी शूरा संग स्पॉट हुए अरबाज खान

जाट के बाद सनी देओल की फिल्म कोल किंग में नजर आएंगे प्रशांत बजाज

वध 2 की शूटिंग हुई पूरी, एक बार फिर साथ दिखेगी संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार जोड़ी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख