khatu shyam baba

मन को रिफ्रेश कर देगा मनाली, वादियां बुला रही हैं सैलानी

अनिरुद्ध जोशी
हिल स्टेशन को मनोरम पहाड़ी इलाका कहते हैं। भारत में पहाड़ियों की विशालतम, लंबी, सुंदर और अद्भुत श्रृंखलाएं हैं। एक और जहां विध्यांचल, सतपुड़ा की पहाड़ियां है, तो दूसरी ओर आरावली की पहाड़ियां। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत में एक से एक शानदार पहाड़ हैं, पहाड़ों की श्रृंखलाएं हैं और सुंदर एवं मनोरम घाटियां हैं। आओ जानते हैं भारत के टॉप हिल स्टेशनों में से एक मनाली हिल स्टेशन के बारे में रोचक जानकारी।
 
 
मनाली हिमाचल प्रदेश : ( Manali honeymoon) 
 
1. शिमला से मनाली लगभग 275 किलोमीटर दूर है। चारों ओर से पहाड़ों से घिरे मनाली को देखकर रोमांच और रोमांस का अनुभव होता है। 
ALSO READ: Pachmarhi Hill Station : सतपुड़ा की पहाड़ियों से घिरा पचमढ़ी हिल स्टेशन
2. एडवेंचरस के शौकिन लोगों के लिए यह बेहतरीन स्पॉट है। यहां आने वाले पर्यटक कस्बे में स्थित गांव में ठहरते हैं
 
3. यहां आप ट्रैकिंग, स्कीइंग और राफ्टिंग का मजा लेते हैं।
 
4. मनाली न केवल अपने अद्‍भुत प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है, बल्कि कुल्लू घाटी का असली सौंदर्य मनाली में ही देखने को मिलता है। यहां देखने और घूमने के लिहाज से बहुत से मशहूर स्थल हैं। यहां की सुरमई शाम अलसाती भोर का मजा ही कुछ और है।
ALSO READ: पर्यावरण दिवस पर जानिए भारत के टॉप 10 जंगल, नदियां, हिल स्टेशन और पर्वत श्रेणियों के नाम
5. मनाली से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है कोठी। यहां से पहाड़ों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। यहां बीस नदी का तेजी से बहता ठंडा पानी अदभुत नजारा पेश करता है।
 
6. कोठी से दो किमी की दूरी पर बीस नदी पर राहला फॉल्स स्थित है। यहां 50 मीटर की ऊंचाई से गिरता झरने का पानी सैलानियों को खूब लुभाता है। मनाली सैंचुरी में पर्यटक कैपिंग के लिए पहुंचते हैं।
 
7. मनाली से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोलन वैली सैलानियों को खासी आकर्षित करती है। यहां ट्रैकिंग, स्कीइंग और माउंटेनियरिंग के कैंप आयोजित किए जाते हैं।
ALSO READ: माउंट आबू हिल स्टेशन, अध्यात्म के साथ ही प्राकृतिक डेस्टिनेशन
8. मनाली से करीब 53 कि.मी. दूर स्थित प्रसिद्ध रोहतांग पास में पर्यटकों को ग्लेशियर, चोटियां और घाटियों के एडवेंचरस और सांसें रोक देने वाले दृश्य दिखाई देते हैं। 
 
9. मनाली में व्यास नदी, जोगिनी झरना, हडिंबा देवी मंदिर, मनीकरण गुरुद्वारा, सोलांग घाटी, व्यास कुंड, रोहतांग पास और हिमवैली मनाली देखने लायक जगहें हैं। कुछ छोटे-छोटे गार्डन भी है, जहां पर्यटक बोटिंग का लुत्फ उठाते है। बोट क्लब के निचले हिस्से से चट्टानों के बीच से व्यास नदी बहती नजर आती है।
ALSO READ: अल्मोड़ा हिल स्टेशन, यहां जाकर सबकुछ भूल जाएंगे
10. मनाली के बाहरी भाग में हवा का एक अनोखा प्राकृतिक स्थान है- 'झरोखा'। यह स्थान तीनों तरफ से पहाड़ियों से घिरा है। उन पहाड़ियों के बीच से लगातार ठंडी हवाएं बहती रहती है। यहां एक शिव मंदिर भी है, जो पूर्णतयाः 'लकड़ी' से बना है। यह प्राचीन कला कौशल का श्रेष्ठ प्रमाण है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ऑस्कर के मंच पर 10 साल बाद लौटेंगी प्रियंका चोपड़ा, 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर

स्विमिंग पूल में नताशा स्टेनकोविक का बोल्ड अंदाज, रेड बिकिनी में ढाया कहर

अनिल कपूर को ऑफर हुई थी 'धुरंधर 2', इस वजह से आदित्य धर को कर दिया इंकार

राजकुमार राव-कीर्ति सुरेश की फिल्म 'रफ्तार' की रिलीज डेट का ऐलान, स्टार्टअप की दुनिया पर आधारित होगी कहानी

अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी ने मचाया तहलका, 'भूत बंगला' के टीजर ने यूट्यूब पर पार किए 55 मिलियन व्यूज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख