Pachmarhi Hill Station : सतपुड़ा की पहाड़ियों से घिरा पचमढ़ी हिल स्टेशन

अनिरुद्ध जोशी
photo source : hoshangabad tourism Department
हिल स्टेशन को मनोरम पहाड़ी इलाका कहते हैं। भारत में पहाड़ियों की विशालतम, लंबी, सुंदर और अद्भुत श्रृंखलाएं हैं। एक और जहां विध्यांचल, सतपुड़ा की पहाड़ियां है, तो दूसरी ओर आरावली की पहाड़ियां। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत में एक से एक शानदार पहाड़ हैं, पहाड़ों की श्रृंखलाएं हैं और सुंदर एवं मनोरम घाटियां हैं। गर्मियों में यहां पर घूमने बहुत ही यादगार और शानदार होता है। यदि आप हनीमून मनाने के सोच रहे हैं तो हमारे बताए गए हि स्टेशननों में से किसी एक पर जरूर जाएं। आओ इस बार जानते हैं भारत के टॉप हिल स्टेशनों में से एक पचमढ़ी हिल स्टेशनन के बारे में रोचक जानकारी।
 
 
पचमढ़ी हिल स्टेशन ( pachmarhi Hill Station ) : 
 
1. रोमांटिक स्थल : होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है जिसे मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। रोमांटिक स्थलों में यह टॉप पर है।
 
2. पहाड़ : यहां सतपुड़ा पहाड़ों की कई श्रृंखलाएं हैं और सुंदर एवं मनोरम घाटियां हैं। पचमढ़ी को सतपुडा की रानी भी कहा जाता है। यहां के ऊंचे ऊंचे और हरेभरे पहाड़ों को देखना अपने आप में रोमांचक है। 
 
3. गुफाएं : यहां की गुफाएं पुरातात्विक महत्व की हैं क्योंकि यहां गुफाओं में शैलचित्र भी मिले हैं। जटाशंकर, पांडव गुफा और हांडी खोह प्रसिद्ध है।
 
4. तालाब और झरने : यहां बसे घने जंगल, मदमाते कई जलप्रपात और पवित्र निर्मल तालाब हैं। पांडव गुफाओं से आगे चलने पर 30 फीट गहरा एक ताल है जिसे अप्सरा विहार कहते हैं। जिसमें नहाने और तैरने का आनंद लिया जा सकता है। इसमें एक झरना आकर गिरता है। इसके आगे चलकर, इरन ताल, रजत प्रपात, बी फॉल्स तथा डचेज फॉल्स सबसे प्रसिद्ध है। 
 
4. प्रियदर्शिनी प्‍वाइंट : यह एक ऐसी जगह है जहां से पचपढ़ी को देखना ताज्जुब भरा होता है। इस प्वाइट पर से सूर्यास्त का दृश्य बहुत ही लुभावना नजर आता है। तीन पहाड़ी शिखर बायीं तरफ चौरादेव, बीच में महादेव तथा दायीं ओर सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ दिखाई देते हैं।
 
5. जंगल : यहां गौर, तेंदुआ, भालू, भैंसा तथा अन्य जंगली जानवर सहज ही देखने को मिल जाते हैं। यहां सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान 1981 में बनाया गया जिसका क्षेत्रफल 524 वर्ग किमी. है। यह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है।
 
6. अन्य जगहें : महादेव मंदिर, चौरागढ़ मंदिर, रीछागढ़, डोरोथी डीप रॉक शेल्टर, जलावतरण, सुंदर कुंड, धूपगढ़ आदि कई सुंदर स्थान हैं।
 
7. कभी भी जाएं : यहां की विशेषता है कि आप यहां वर्षभर किसी भी मौसम में जा सकते हैं। यहां का तापमान सर्दियों में 4.5 डिग्री से. तथा गर्मियों में अधिकतम 35 डिग्री से. होता है। 
 
8. जीप या स्कूटर से घूमें : इस क्षेत्र में घूमने के लिए आप पचमढ़ी से जीप या स्कूटर ले सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 : द रूल के पहले गाने पुष्पा पुष्पा का प्रोमो रिलीज

प्रीति जिंटा ने शुरू की लाहौर 1947 की शूटिंग, सेट से शेयर की BTS तस्वीरें

रवि दुबे ने की पत्नी सरगुन मेहता की जमकर तारीफ, एक्ट्रेस को बताया अपना हीरो

अरनमनई 4 के गाने अचाचो के लिए टोन्ड फिगर हासिल करने के लिए राशि खन्ना ने की कड़ी मेहनत

सनी लियोनी केरल में कर रहीं अपनी मलयालम फिल्म की शूटिंग, सेट से लीक हुआ वीडियो

शिल्पा शेट्टी का सिल्क साड़ी-गाउन में किलर अंदाज, फैंस ने कहा गजब ढा दिया

Shaitaan movie preview: अजनबी बना शैतान, आफत में पड़ गई जान

तब्बू-करीना-कृति स्टारर फिल्म क्रू के प्रति दिलचस्पी जगाने वाले 5 कारण

शाहरुख खान एक-दो नहीं बल्कि 17 मोबाइल रखते हैं अपने पास

12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर के पास अकाउंट में थे सिर्फ 257 रुपये, करना पड़ा कठिन संघर्ष

अगला लेख