Hanuman Chalisa

बरसात के मौसम में सिलीगुड़ी की ये जगहें लगती हैं स्वर्ग से भी सुन्दर

जानिए सिलीगुड़ी में क्या है घूमने लायक और कैसे करें प्लानिंग

WD Feature Desk
Siliguri Travel Tips: बरसात के मौसम में अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। सिलीगुड़ी एक घूमने लायक जगह है। जहां आप अपने दोस्तों के साथ खूब इंजॉय कर सकते हैं।ALSO READ: भारत में हैं ये 7 स्वर्ग जैसी जगहें, एक बार जरूर जाएं घूमने

सिलीगुड़ी में घूमने लायक जगहें : 
सर्दियों और बरसात के मौसम में यहां पर लाखों की संख्या में लोग घूमने आते हैं और अपनी ट्रिप को यादगार बनाते हैं। अगर आप भी सिलीगुड़ी आने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां की हसीन वादियां, घने जंगल, पहाड़ का दीदार कर सकते हैं। आइए जानते हैं सिलीगुड़ी में घूमने लायक जगहें के बारे में।

करन डम: 
सिलीगुड़ी पूर्वी भारत का एक खूबसूरत शहर है, जो अपनी खूबसूरती के लिए काफी जाना जाता है। सिलीगुड़ी से कुछ ही दूरी पर स्थित करन डम एक पहाड़ी क्षेत्र है, जहां से आप हिमालय की पहाड़ियों का शानदार नजारा देख सकते हैं। यह जगह फोटोशूट के लिए भी काफी फेमस है।

महानंदा वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी : 
आप सिलीगुड़ी से कुछ ही दूरी पर मौजूद महानंदा वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी घूमने जा सकते हैं। यहां आप कई तरह के पक्षियों और जानवरों को देख सकते हैं। बारिश के मौसम में यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसके अलावा सिलीगुड़ी जू एक शानदार जगह है, यहां आपको कई तरह के जानवर देखने को मिलेंगे।

चाय के बागान :
सिलीगुड़ी के आसपास कई सारे चाय के बागान है, जहां जाकर आप ताजी चाय पत्ती बनाने की प्रक्रिया देख सकते हैं। यहां आप अपने दोस्तों के साथ फोटोशूट भी करा सकते हैं। यहां आपको चारों ओर हरा भरा देखने को मिलेगा।

बक्सा किला : 
अगर आपको ऐतिहासिक जगह जाना पसंद है, तो आप अपने दोस्तों के साथ बक्सा किला घूम सकते हैं। जानकारी के मुताबिक यह किला भूटान के राजा ने रेशम मार्ग की रक्षा के लिए बनाया था। यहां आपको इतिहास से जुड़ी कई सारी चीजें देखने को मिलेगी।

इन जगहों का भी करें दीदार : 
यही नहीं आप सिलीगुड़ी के लोकल मार्केट भी घूम सकते हैं। यहां से आप सिलीगुड़ी की कुछ फेमस चीज खरीद सकते हैं। इसके अलावा पहाड़ों पर ट्रैकिंग का आनंद भी उठा सकते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।  यहां जंगल सफारी रिवर राफ्टिंग जैसी कई गतिविधियां आप कर सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर सपनों के शहर मुंबई में इस दिन होगा लॉन्च

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' को CBFC की हरी झंडी, फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट

बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने बॉक्सर बनकर अपने करियर को दिया नया पंच

TVF का जलवा बरकरार, सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2 बना IMDb पर नंबर 1

सनी लियोनी की 'अजीब' आदत, हर 15 मिनट में करती हैं ये काम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख