Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सागर में दोनों दलों ने झोंकी ताकत, एक तरफ अमित शाह तो दूसरी ओर होंगे राहुल

हमें फॉलो करें सागर में दोनों दलों ने झोंकी ताकत, एक तरफ अमित शाह तो दूसरी ओर होंगे राहुल
सागर , गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (10:28 IST)
सागर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को सागर जिले में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे।
 
भाजपा सूत्रों के अनुसार अमित शाह सागर संभाग मुख्यालय के समीप कजलीवन मैदान में चुनावी सभा लेंगे। यह स्थान नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अधीन आता है।
 
वहीं कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी सागर जिले के देवरी में शुक्रवार को ही चुनावी सभा संबोधित करेंगे। गांधी देवरी के किला मैदान क्षेत्र में सभा लेंगे। दोनों ही दलों की सभा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनसनीखेज, दिल्ली में फैशन डिजाइनर की हत्या, नौकर को भी मार डाला