Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश : मौजूदा 80 विधायकों के टिकट काटेगी भाजपा, अमित शाह ने दी हरी झंडी

विशेष प्रतिनिधि
सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (09:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में दो दिन के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार देर रात तक भोपाल में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर चुनाव रणनीति पर मंथन किया। 3 घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में शाह ने वरिष्ठ नेताओं के साथ टिकटों को लेकर भी मंथन किया है।


बैठक में अमित शाह के सामने पार्टी के टिकट को लेकर कराए गए अब तक की तीन सर्वे रिपोर्ट और मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी रखी गई। बैठक में पार्टी के लिए इस बार खतरे में पड़ने वाली सीटों पर विशेष मंथन हुआ। बैठक में मंत्री और विधायकों की उन सीटों पर विशेष चर्चा हुई जिनका फीडबैक सर्वे रिपोर्ट में सही नही मिला है।

बैठक में ये भी तय हुआ कि जिन सीटों पर ज्यादा एंटी इन्कम्बेंसी है वहां की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता संभालें। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि शाह के सामने पार्टी के पास जो तीन अलग-अलग सर्वे आए, उसकी पूरी रिपोर्ट रखी गई। सर्वे रिपोर्ट में करीब 70 से 80 विधायकों के साथ-साथ आठ से दस मंत्रियों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। इन नेताओं के बारे में पार्टी को जो फीडबैक मिला है, उसके मुताबिक, अगर इन नेताओं पर फिर से दांव लगाया गया तो ये सीट खतरे में पड़ जाएगी।

वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से जीते हुए मंत्रियों की सर्वे रिपोर्ट अलग से पेश की गई। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बैठक में अमित शाह ने ऐसे किसी भी विधायक को टिकट न देने के स्पष्ट निर्देश दिए, जिससे पार्टी को चुनाव में सीट का नुकसान न हो जाए, वहीं बैठक में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। अमित शाह ने करीब तीन घंटे चली बैठक के दौरान 11 चुनाव समितियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

अगला लेख