suvichar

भाजपा के जिलाध्यक्ष टिकट की दौड़ से बाहर...

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 25 अगस्त 2018 (12:36 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाले भाजपा जिला अध्यक्षों की दावेदारी खतरे में पड़ गई है। चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने तय किया है कि पार्टी जिला अध्यक्ष फिलहाल संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
 
पार्टी के इस फैसले के बाद उन जिला अध्यक्षों को मायूसी हाथ लगी है जो विधायक बनने की चाहत रख रहे थे। पार्टी का यह फैसला ऐसे जिला अध्यक्षों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एमपी बीजेपी अध्यक्ष राकेशसिंह का कहना है कि जिला अध्यक्ष जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करते है।
 
पार्टी अध्यक्ष की इस बात से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जिला अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। वहीं पार्टी अध्यक्ष कहते हैं कि टिकट के बारे मे अंतिम फैसला चुनाव समिति करेगी। पार्टी की टिकट की इस गाइड लाइन के बाद भोपाल मध्य विधानसभा से विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह के चुनाव लड़ने पर संशय उठ खड़ा हुआ है। सिंह विधायक होने के साथ इस समय भोपाल जिला इकाई के अध्यक्ष भी हैं। 
 
इनके अलावा प्रदेश में कई ऐसे और जिला अध्यक्ष हैं जिनके विधानसभा पहुंचने के अरमानों पर पानी फिर गया है। चुनाव से ठीक पहले कई जिला अध्यक्ष चुनाव लड़ने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते नजर आ रहे थे। इनमें मुरैना के जिलाध्यक्ष अनूपसिंह भदौरिया, भिंड से संजीव कांकर, शिवपुरी जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, सिंगरौली जिला अध्यक्ष कांति देव सिंह शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सूरत में युवा नेता विक्रम सिंह शेखावत का हार्ट अटैक से निधन, फागोत्सव के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

IRGC का स्‍ट्रेट ऑफ हार्मूज पर पूर्ण नियंत्रण, क्या 700 से ज्यादा तेल के जहाजों की मदद करेंगी अमेरिकी नौसेना

Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

होली पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का संदेश, प्रदेशवासियों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

अगला लेख