Hanuman Chalisa

सत्ता में वापसी के लिए भगवान राम के पथ पर चलेगी कांग्रेस

विशेष प्रतिनिधि
मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 (09:35 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता वापसी की कोशिश में लगी कांग्रेस अब भगवान राम के पथ पर चल निकली है। अब तक के चुनावों में हिन्दू वोट बैंक को रिझाने के लिए भाजपा चुनाव से ठीक पहले जोरशोर से भगवान राम को याद करती थी, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस भगवान राम की शरण में जा पहुंची है।


मध्यप्रदेश में कांग्रेस चुनाव से ठीक पहले राम वन गमन पथ यात्रा निकालने जा रही है। 21 सितंबर से चित्रकूट से शुरू होने वाली ये राम वन गमन पथयात्रा उन रास्तों से गुजेरगी जिन रास्तों से भगवान राम 14 साल के वनवास को गए थे। खुले रथ में चित्रकूट से निकलने वाली यह यात्रा सतना, रीवा, पन्ना, छतरपुर, शहडोल, अनूपपुर तक जाएगी। यात्रा के दौरान रथ में अखंड मानस पाठ और भजन होंगे, वहीं पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र में राम वन गमन पथ को पूरा करने को भी शामिल करने जा रही है। कांग्रेस ने भगवान राम के नाम पर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

राम को भूली भाजपा : ऐसा नहीं है कि चुनाव के समय पहली बार राम वन गमन पथ बनाने की याद पार्टियों को आई है। मध्यप्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2007 में प्रदेश में राम वन गमन पथ विकसित करने की योजना बनाई थी, लेकिन ये योजना फाइलों में ही सिमटकर रह गई। पिछले उत्तरप्रदेश चुनाव से ठीक पहले केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तरप्रदेश में अयोध्या से चित्रकूट तक राम वन गमन पथ विकसित करने की योजना बनाई थी। दूसरी ओर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के वादे के साथ सत्ता में पहुंची भाजपा अब चुनाव में भगवान राम के नाम से किनारा करती दिख रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

अगला लेख