Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश चुनाव : किसान, कर्जमाफी और संविदा कर्मचारी चुनाव में बने कांग्रेस के ट्रंप कार्ड!

विशेष प्रतिनिधि
रविवार, 25 नवंबर 2018 (13:05 IST)
भोपाल। किसानों की कर्जमाफी और संविदा कर्मचारी को नियमित करने का कांग्रेस का वादा इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है। वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस ने अपना पूरा चुनावी कैंपेन किसानों की कर्जमाफी और सरकार बनने पर विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों की समस्याओं को कैसे दूर किया जाएगा, इस पर केंद्रित कर लिया है।
 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश की आखिरी दौर की चुनावी जनसभाओं में जहां इस मुद्दे को जोर-शोर से लोगों को सामने रखा, वहीं अब वोटिंग से ठीक पहले कमलनाथ वोटरों को यह भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर एक बार फिर लोगों को वचन दिया है कि सरकार बनते ही कांग्रेस अपनी सभी घोषणाओं को पूरा करेगी। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि 'घोषणा नहीं, वचन है। कांग्रेस की सरकार बनते ही मध्यप्रदेश के सेवा सहकारी समितियों एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों के किसान क्रेडिट कार्डधारियों (kcc) किसान भाइयों का 2 लाख तक का कर्जा माफ किया जाएगा।'
 
- किसानों के लिए फसल बीमा योजना लागू की जाएगी। इस योजना में हर किसान के खेत को इकाई माना जाएगा और जिस खेत में जितना नुकसान हुआ है, उस नुकसान की बीमा की राशि प्रदान की जाएगी।
- वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन जैसी समस्त पेंशन योजनाओं की राशि 300 से बढ़ाकर 1,000 की जाएगी।
- ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, अतिथि शिक्षक एवं समस्त संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा, साथ ही जिन संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है, उन्हें पुन: नौकरी में वापस रखा जाएगा।
- गौमाता की रक्षा हेतु हर ग्राम पंचायत में गौशाला का निर्माण किया जाएगा एवं गौरक्षकों को रोजगार देते हुए गौसेवा की जाएगी।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका तथा आशा कार्यकर्ताओं को नियमित किया जाएगा, साथ ही मध्याह्न भोजन का काम करने वाली रसोइयों का मानदेय बढ़ाया जाएगा और स्वसहायता समूह की महिलाओं के कर्जे माफ किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विमान यात्रियों के लिए खुशखबर, 60% सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त चार्ज, DGCA ने बनाए नए नियम, जानिए कब होंगे लागू?

भारत को बड़ी राहत, LPG से भरे 2 और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, 1 अप्रैल तक पहुंचने की उम्मीद

Iran-US-Israel युद्ध से Lockdown के मुहाने पर पहुंचा Pakistan, हालात हुए बेकाबू

No Kings : ट्रंप और ईरान युद्ध के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़कों पर प्रदर्शन में उतरे लाखों लोग

मध्य पूर्व तनाव के बीच परमाणु ताकत बढ़ाने में जुटा उत्तर कोरिया, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच किम का बड़ा कदम

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

PCS-2024 में ‘योगी मॉडल’ का जलवा, यूपी की पारदर्शी परीक्षा प्रणाली पर देशभर का भरोसा, 10 राज्यों के अभ्यर्थी सफल

इंदौर में बेटी की सगाई टूटी तो महिला ने 15 हजार में दी सुपारी, लड़के के भाई की कार में लगवाई आग

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, आंगनवाड़ी में 65 हजार भर्तियां, अब डिजिटल सेंटर बनेंगी सेवाएं

योगी सरकार का बड़ा कदम, फॉरेंसिक छात्रों को मिलेगा एक्सपर्ट ट्रेनिंग, देश की टॉप यूनिवर्सिटीज से होगा MOU

अगला लेख