Hanuman Chalisa

कांग्रेस का शिवराज पर बड़ा आरोप, व्यापमं की जड़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (16:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस अचानक व्यापमं के मुद्दे पर हमलावर हो गई है। व्यापमं मामले को लेकर भोपाल कोर्ट में शनिवार को दिग्विजय सिंह की ओर से लगाई गई याचिका पर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने बयान दर्ज कराए।


कोर्ट में कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील कपिल सिब्बल और विवेक तन्‍खा ने मामले की पैरवी की। वहीं कांग्रेस ने कहा कि पूरे केस में सबूतों से छेड़छाड़ हुई है। कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ वकील विवेक तन्‍खा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस व्यापमं का सच लोगों के सामने लेकर आएगी। तन्‍खा ने कहा कि पूरे केस में किस तरह छेड़छाड़ की गई, इसके सबूत कांग्रेस के पास हैं।

उन्होंने कहा कि व्यापमं खत्म नहीं हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि व्यापमं की जड़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हैं और हम इसको साबित करके दिखाएंगे।

सिब्बल ने सीबीआई समेत अब तक केस की जांच करने वाली सभी एजेंसियों को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जब पहले से ही तय कर लिया जाए कि किसी न किसी तरह मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को बचाना है तो कोई चारा हीं नहीं बचता। कांग्रेस नेता ने मीडिया के सामने सिलसिलेवार बताया कि किस तरह से हार्डडिस्क से छेड़छाड़ कर सीएम समेत अन्य के नाम हटाए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी का गुजरात दौरा, दक्षिण गुजरात को मिलेगी 12,421 करोड़ की सौगात

हादसों से भी नहीं जागा इंदौर प्रशासन, 10 हजार में से 452 इमारतों की फायर ऑडिट, बाकी 'राम भरोसे' कैसे बुझेगी आग?

SEBI का बड़ा एक्शन: 15 लाख करोड़ की फर्जी कमाई दिखाने के आरोप में राजेश एक्सपोर्ट्स पर शिकंजा, शेयर धड़ाम

कौन हैं गंगाधरा स्वामी जिन्होंने भविष्यवाणी की थी कि शिवकुमार बनेंगे CM, उन्हीं के नाम पर ली DK ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

मोदी सरकार ने कई प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, 39290 करोड़ होंगे खर्च, इन राज्यों की चमकी किस्मत

अगला लेख