राहुल गांधी का बड़ा हमला, राफेल सौदे में 'चौकीदार' ही बन गया 'चोर'

Webdunia
शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (16:27 IST)
नई दिल्ली। राफेल विमान सौदे के ऑफसेट समझौते को लेकर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद के खुलासे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस पर सफाई देने की मांग की और आरोप लगाया कि देश के 'चौकीदार' ने ही 'चोरी' की है। 
 
गांधी ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में विशेष रूप से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राफेल सौदे का समझौता ओलांद और मोदी ने किया था और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि मोदी ने ही अनिल अंबानी की कंपनी को ऑफसेट साझेदार बनाने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि ओलांद हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री को 'चोर' कह रहे हैं, लेकिन वह चुप्पी साधे हुए हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस पर अपनी सफाई देनी चाहिए कि सच क्या है। उन्हें कहना चाहिए कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सही नहीं बोल रहे हैं, लेकिन उनके मुंह से आवाज नहीं निकल रही है।
 
उन्होंने कहा कि यह देश के जवानों के भविष्य, देश की सुरक्षा और भ्रष्टाचार का मुद्दा है। राफेल सौदे के बारे में वित्तमंत्री अरुण जेटली और रक्षामंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण बयान दे रही हैं, जबकि बोलना मोदी को चाहिए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

स्टालिन ने केंद्र पर हमला किया तेज, राज्य की स्वायत्तता पर उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की

अखिलेश बोले, भाजपा ने अगर 400 सीटें जीती होतीं तो संविधान खत्म हो गया होता तथा राइफलें और तलवार निकले होते

यूक्रेन संकट के हल के लिए रूस और अमेरिका में नहीं बन सकी सहमति

Monsoon Update : देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

वनवासी मजदूर भाई-बहनों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख