Hanuman Chalisa

भाजपा को उसी के 'पैंतरे' से मात देने की तैयारी कर रही है कांग्रेस

प्रीति सोनी
साल के अंत में मध्यप्रदेश समेत तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसी को देखते हुए प्रमुख राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। एक तरह कांग्रेस युवाओं को जोड़कर पार्टी का विस्तार करना चाहती है, तो दूसरी और भाजपा अपनी पैठ मजबूत करने में जुटी हुई है।
 
कांग्रेस ये अच्छी तरह से जानती है कि भाजपा के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रूप में युवाओं समेत एक विशाल जनसंगठन है और पिछले आम चुनाव में चली मोदी लहर से उसे सोशल मीडिया की ताकत का अंदाजा भी अच्छी तरह से हो चुका है। यही कारण है कि अब कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर रही है और अपने नेताओं पर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के लिए दबाव भी बना रही है। 
 
हाल में कांग्रेस के गलियारों से ही ये खबरें निकलकर आई थीं, कि पार्टी युवाओं को सोशल मीडिया पर फॉलोअर बढ़ाने के लिए लालच दे रही है। कांग्रेस ने जितने ज्यादा फॉलोअर, उतना अच्छा पद का ऑफर इन युवाओं के सामने रखा है... अब इसे कांग्रेस का सोशल मीडिया को लेकर अति उत्साह कहें या छटपटाहट, जो दरअसल विरोधी दल की सोशल मीडिया के मंच पर मजबूत पकड़ के कारण पैदा हुआ है। 
 
कांग्रेस इस बात को अच्छी तरह से जानती है कि भाजपा जैसे संगठन को टक्कर देने के लिए उसे जमीनी स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक अपना दायरा बढ़ाना होगा और जनता के बीच अपनी पैठ बनानी होगी। लेकिन इन सबके अलावा कांग्रेस को यह भी समझना होगा कि पार्टी के पास कोई बड़ा चेहरा भी नहीं है, जिसे जनता के बीच पेश किया जा सके। जमीनी स्तर पर विस्तार के साथ ही कांग्रेस को अपनी जड़ें भी इन राज्यों में फिर से मजबूत करना होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख