Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में अब बनेगा गौ मंत्रालय, मुख्यमंत्री शिवराज की बड़ी घोषणा

विशेष प्रतिनिधि
रविवार, 30 सितम्बर 2018 (22:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी साल में लगता है भाजपा और कांग्रेस में अब खुद को ज्यादा हिंदुत्व के करीबी होने की होड़-सी लग गई हो। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि प्रदेश में अब गौ मंत्रालय बनाया जाएगा।


छतरपुर जिले के खजुराहो में आचार्य विद्यासागर जीव दया सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गौ-वंश संरक्षण और संवर्धन के लिए गौ-मंत्रालय की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिलों में विभिन्न जगहों पर स्थान की उपलब्धता के अनुसार गौ-अभयारण्य और गौ-शालाएं भी बनाई जाएंगी। यही नहीं, गौ-शाला और गौ-अभयारण्य में वृद्ध गायों के इलाज के लिए चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था  भी सरकार करेगी।  
शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में अभ्यारण खोले जाएंगे और गौशाला भी खुलेंगी ताकि गौ-माता की बेहतर सेवा हो सके। चुनाव की तारीख के ऐलान होने से पहले शिवराज सिंह ये बड़ी घोषणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की उस घोषणा के जवाब में देखी जा रही है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के सत्ता में आने पर हर पंचायत में गौशाला खोलने की घोषणा की है। 
 
अब माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए 1 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp पर बिना मोबाइल नंबर शेयर किए करें चैट, आ रहा है नया Username फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

अगला लेख