Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में कमलनाथ ने सरकार बनाने का किया दावा, राज्यपाल को लिखा पत्र

विशेष प्रतिनिधि
मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (23:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद अब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कमलनाथ ने राज्यपाल से आज रात में ही मिलने का समय मांगा है।
 
 
कमलनाथ का दावा है कि सभी निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन देने का भरोसा दिया है। कमलनाथ के इस पत्र के बाद अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सभी की निगाहें अब राजभवन पर टिक गई हैं। 


कमलनाथ ने राज्यपाल को लिखे पत्र में उनसे मिलने का वक्त मांगा है और प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरकर आने की संभावना और विजयी हुए निर्दलीय के समर्थन की बात करते हुए प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
 
इसके साथ ही कमलनाथ ने परिणामों की अधिकृत घोषणा के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगते हुए प्रदेश में सरकार बनाने की अनुमति चाही है।

ताजे रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 113 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को समर्थन का ऐलान करने वाली समाजवादी पार्टी काएक विधायक भी जीत चुका है। वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने जा चुके हैं। दूसरी ओर ताजे रुझानों के मुताबिक बीजेपी 108 सीटों पर आगे है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख