Hanuman Chalisa

मप्र : कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल को सौंपी 122 विधायकों की सूची

Webdunia
बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (12:40 IST)
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को दिन और फिर रातभर चली मतगणना के बाद बुधवार सुबह सभी 230 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए। जिसमें कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। 15 सालों से सत्ता में काबिज भाजपा को कांटे की टक्कर के बीच 109 सीटों पर संतोष करना पड़ा। बसपा को 2, सपा को 1 और 4 पर निर्दलीय उम्मीदवारों को विजय मिली है। इसके बाद सरकार बनाने की दौड़ शुरू हो गई है।
 पेश है हर घटनाक्रम का पल-पल का ताजा हाल-
- राज्यपाल को सौंपी गई 122 विधायकों की सूची
- कांग्रेस नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात, पेश किया सरकार बनाने का दावा
- शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। 
- चौहान लगभग सवा ग्यारह बजे राजभवन पहुंचे और अपना त्यागपत्र सौंप दिया। 
- त्यागपत्र सौंपने के बाद राजभवन के बाहर चौहान ने पत्रकारों से कहा कि अब वे मुक्त हो गए हैं। चुनाव में जनता ने भाजपा को कांग्रेस की तुलना में ज्यादा वोट दिए, लेकिन संख्या बल के आगे वे नतमस्तक हैं और अपना त्याग-पत्र सौंप दिया है। 
- राज्यपाल से मिलने पहुंचे कमलनाथ, बोले बैठक के बाद तय होगा कौन बनेगा मुख्यमंत्री
- कमलनाथ के घर पहुंचे दिग्विजय सिंह, राज्यपाल से मिलने पहुंचेंगे कांग्रेसी नेता
- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा अब जनता का राज आया है।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने में कामयाब रहे, शिवराजजी अब जनता का राज आया है। सभी निर्दलीय, बीएसपी, एसपी हमारे साथ हैं।
- शिवराज सिंह ने ली हार की जिम्मेदारी, 
- कमलनाथ और दिग्विजय सिंह राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं।
- अखिलेश यादव ने भी सपा को समर्थन देने का ऐलान किया।
- शिवराज सिंह ने इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से कहा- अब मैं मुक्त हूं, अब मैं आजाद हूं।
- राज्यपाल को इस्तीफा देने पहुंचे शिवराज सिंह। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगी।
- राज्यपाल ने कांग्रेस को दिया वक्त। 12 बजे राज्यपाल से मिलेंगे कांग्रेस नेता।
- कांग्रेस का दावा कि 4 निर्दलीय विधायक भी उसके साथ हैं।
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार तड़के मीडिया से चर्चा में दावा किया कि हमारे पास सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत है और निर्दलीय, बसपा और सपा का समर्थन भी उनके पास है। उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है और समय मिलने पर कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
- बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया। प्रदेश में बीएसपी के 2 विधायक।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख