मप्र के विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे शिवपुत्र कार्तिकेय

Webdunia
सोमवार, 25 जून 2018 (20:22 IST)
सीहोर (मप्र)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ज्येष्ठ पुत्र कार्तिकेय चौहान प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
 
भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा रैली में शामिल होने यहां आए कार्तिकेय ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा, हालांकि अभी यह तय नहीं किया है कि मैं कितने विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रचार करूंगा।
 
उन्होंने कहा कि मैं यहां भाजयुमो की रैली में शामिल होने आया हूं। हम प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। 25 वर्षीय कार्तिकेय ने कहा कि भाजपा दूसरों पर कीचड़ उछालने का काम नहीं करती। हम अपनी सरकार की उपलब्धियों को लेकर चुनाव में जनता के सामने जाएंगे।

 
 
विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद कार्तिकेय ने कहा कि आप स्वयं देख सकते हैं कि युवा मोर्चा की रैली में भाजपा के युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे हैं और प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यों को जनता के सामने रख रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, 471 सड़कें अवरुद्ध, एक माह में 72 की मौत, 22 बार बादल फटे

'बेस्ट मैजिक क्रिएटर' अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं सुहानी शाह, जानिए कौन हैं ये माइंड रीडर

भोपाल में ई रिक्शा पर लगा प्रतिबंध, इंदौर में कब लगेगी बेलगाम ट्रैफिक पर लगाम?

ठाणे में महिला से की ब्लैकमेलिंग, आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ठगे 1.11 लाख रुपए

संसद में बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पहलगाम की घटना से पूरे विश्व को आघात पहुंचा

अगला लेख