khatu shyam baba

मध्यप्रदेश में 'महाकुंभ' से भाजपा करेगी चुनावी शंखनाद, हो रहा है 'महाखर्च'

विशेष प्रतिनिधि
सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (16:53 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव की तरीखों का एलान होने से पहले ही राजनीतिक दलों ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। भोपाल में पहले जहां राहुल गांधी ने कार्यकर्ता सम्मेलन कर कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है, वहीं अब मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ के जरिए पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे।
 
भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर पार्टी की तैयारी पूरी हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को विश्व का अब तक सबसे बडा़ आयोजन बता रही है। इस महाकुंभ के लिए पार्टी महाखर्च कर रही है। वेबदुनिया प्रतिनिधि ने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों की ग्राउंड रिपोर्ट ली...
 
भाजपा नेताओं के बैनर पोस्टर से सजा शहर : कार्यकर्ता महाकुंभ में अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए पूरा शहर भाजपा के नेताओं के बड़े-बड़े कटआउट और बैनर पोस्टर से सज गया है। कार्यकर्ता महाकुंभ स्थल जंबूरी मैदान की ओर जाने वाले पूरे रास्ते के दोनों ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बैनर पोस्टर लगे हैं। इसके साथ ही रास्ते भर में बड़े-बड़े स्वागत द्बार बनाए गए हैं। 
अटल महाकुंभ परिसर बनकर तैयार : कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए जंबूरी मैदान में अटल महाकुंभ परिसर बनकर तैयार हो गया है। महाकुंभ में कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रकार के डोम बनाए गए हैं। कार्यकर्ताओं का पार्टी के नेताओं से सीधा संवाद हो सके इसके लिए डोम को विशेष तरह से डिजाइन किया गया है। अलग-अलग डोम में 45 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों में 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता दिन रात लगे हैं। वहीं महाकुंभ में 8 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 35 एकड़ में बने अटल महाकुंभ परिसर में पांच बड़े-बड़े डोम लगाए गए हैं। 
 
इन डोम को 48 सेक्टर में बांटा गया है। डोम में प्रवेश के लिए 20 गेट तैयार किए गए हैं। अगर मुख्य डोम की बात करें तो स्टेज के सामने फ्लैट डोम में करीब 60 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं फ्लैट डोम के पीछे चार बड़े डोम तैयार किए गए हैं। इसमें करीब सात लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
 
अटल परिसर में खास है फूड जोन : मुख्य कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं के भोजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे फूड जोन को 10 सेक्टरों में बांटा गया है। यहां पर बाहर से आए कार्यकर्ताओं के लिए लगातार खाना बन रहा है। कार्यकर्ताओं को खाने में पूड़ी सब्जी, सलाद और मिठाई दी जा रही है।
 
कार्यकर्ताओं को लाने के लिए विशेष ट्रेन : कार्यकर्ता महाकुंभ में भाजपा हर बूथ से 20 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कह रही है। वर्तमान में भाजपा के मध्यप्रदेश में 65 हजार 341 बूथ हैं। इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को भोपाल लाने लिए पार्टी ने इस बार स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है। स्पेशल ट्रेन से कार्यकर्ताओं को सीधे भोपाल के हबीबगंज स्टेशन लाया जा रहा है, जहां से उन्हें बसों से सीधे कार्यक्रम स्थल ले जाया जा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

उज्‍जैन में ‘महाकाल को धोखा’, मंदिर से 100 मीटर की दूरी पर शाकाहारी होटल में बन रहा नॉनवेज, अधिकारी ही खा रहे

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आया

होली पर बदलेगा मौसम: इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-एमपी में बढ़ेगी गर्मी

होली पर घर जाने वालों को राहत: सूरत-उधना से यूपी-बिहार के लिए 6 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

LIVE: अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, अली रजा अराफी की भी मौत

अगला लेख