Hanuman Chalisa

मप्र में चुनावी टिकटों पर रस्साकशी के बीच तोमर ने कहा कि महाजन नाराज नहीं

Webdunia
सोमवार, 5 नवंबर 2018 (20:06 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में इंदौर जिले की 9 सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए मची खींचतान के बीच केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर समेत भाजपा के 2 वरिष्ठ नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से यहां सोमवार को मुलाकात कर प्रत्याशी चयन पर उनसे विस्तृत चर्चा की।
 
 
महाजन से उनके मनीषपुरी स्थित घर में करीब 1.30 घंटे चली मुलाकात के बाद तोमर ने संवाददाताओं से कहा कि 'ताई' (महाजन का लोकप्रिय उपनाम) हमारी वरिष्ठ नेता हैं। चूंकि वे पिछले कुछ दिनों से विदेश में थीं इसलिए उनसे चुनावी टिकटों को लेकर चर्चा नहीं हो सकी थी। उनके विदेश से लौटने के बाद हमने उनसे इस सिलसिले में चर्चा की।
 
केंद्रीय मंत्री ने इन खबरों को खारिज किया कि खासकर इंदौर की सीटों पर भाजपा की प्रत्याशी चयन प्रणाली को लेकर महाजन नाराज चल रही हैं। उन्होंने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि महाजन की कोई नाराजगी नहीं है। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव होने हैं।
 
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के गर्माते मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया में कहा कि इस बार अयोध्या में ऐतिहासिक दीपावली मनने वाली है। महाजन, इंदौर क्षेत्र की सांसद भी हैं। तोमर के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने भी उनसे मुलाकात की।
 
इस मुलाकात से कुछ घंटों पहले महाजन ने इंदौर में भाजपा के चुनावी टिकटों के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देने से इंकार कर दिया। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि मुझे चुनावी टिकटों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मीडिया इस बारे में मुझसे सवाल मत कीजिए। इंदौर, महाजन के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का भी गृहनगर है।
 
सूत्रों ने बताया कि दोनों वरिष्ठ नेता जिले की 9 सीटों पर अपने पुत्रों और समर्थकों को चुनावी टिकट दिलाना चाहते हैं। माना जा रहा है कि इस खींचतान के कारण भी इंदौर की सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा में विलंब हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अगला लेख