Hanuman Chalisa

सिद्धू ने लगाया प्रधानमंत्री पर बड़े पूंजीपतियों की कठपुतली बनने का आरोप

Webdunia
गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (22:15 IST)
छिंदवाड़ा (मप्र)। पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़े-बड़े पूंजीपतियों की कठपुतली बन जाने और किसानों के हित में काम नहीं करने का आरोप लगाया।
 
 
सिद्धू ने कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में यहां बस स्टैंड क्षेत्र में एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्रीजी झूठ की पुतली हैं। वे बड़े-बड़े पूंजीपतियों की कठपुतली बन गए हैं। यदि किसान एक लाख रुपए नहीं देगा तो ढोल बजाकर उसकी मुनादी करोगे और यदि अडानी ने आपके डेढ़ लाख करोड़ रुपए नहीं दिए तो उसके साथ झप्पी करोगे। क्या अडानी, अंबानी की है मोदी सरकार? उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 'मेक इन इंडिया' अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राफेल आएगा फ्रांस से और बुलेट ट्रेन आएगी जापान से, तो हमसे क्या पकोड़े बनवाओगे?
 
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने किसानों की फसलों के दाम नहीं बढ़ाए हैं। डीजल के दाम 6 रुपए बढ़कर 82 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। ये कैसा अर्थशास्त्र है? उन्होंने कहा कि यह अर्थशास्त्र नहीं, अनर्थशास्त्र है।
 
सिद्धू ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोगों ने भी अब योजना बनाई है कि भाजपा सरकार बदल दो। ये मामा (शिवराज सिंह चौहान) नहीं, कंस मामा हैं। इस अवसर पर सिद्धू ने मंच से आम आदमी पार्टी के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाकर उन्हें कांग्रेस में शामिल किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

Bhojshala : धार भोजशाला मंदिर ही है, MP हाईकोर्ट का फैसला आते ही हिन्दू पक्ष ने मनाई दीवाली

हाईकोर्ट ने भोजशाला में नमाज पर लगाई रोक, ओवैसी को याद आई बाबरी मस्जिद

IPS स्कूल के होस्‍टल वॉर्डन बच्‍चे के साथ गलत हरकत का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में, जांच जारी

किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, संसद में बिना बताए करते हैं यात्रा

गुजरात बोर्ड के छात्रों को जल्द मिलेंगी नए डिजाइन वाली मार्कशीट

अगला लेख