Hanuman Chalisa

शिवराज का करारा हमला, मध्यप्रदेश को तबाह कर देगी कांग्रेस

Webdunia
गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (17:40 IST)
हरदा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में वापस आ गई तो पूरा मध्यप्रदेश तबाह हो जाएगा। चौहान गुरुवार को जिले की टिमरनी विधानसभा के ग्राम रहटगांव में भाजपा प्रत्याशी संजय शाह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में मध्यप्रदेश तबाह और बर्बाद हो गया था। सड़कें, बिजली, पानी कुछ भी नहीं मिलता था। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आव्हान किया कि आपके खेतों के लिए भरपूर पानी की व्यवस्था वे कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
 
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि ऋण समाधान योजना हम लेकर आए थे। डिफॉल्टर किसानों के लिए चिंता मत करना, सरकार बनने के बाद हम जल्द ही किसान भाइयों के लिए एक ऐसी व्यापक ऋण समाधान योजना लेकर आएंगे और किसानों के सीने पर कर्जे का बोझ नहीं रहने देंगे।
 
उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपका साथ सिर्फ भाजपा देगी। कांग्रेस सिर्फ मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद करेगी और उनके द्वारा चलाई हर एक योजना को कांग्रेस सत्ता में आने के बाद बंद कर देगी। ये योजनाएं चलती रहें इसलिए उनका और भाजपा का साथ देना होगा।
 
मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कमलनाथ कोलकाता से आकर छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ते हैं और चुनाव के बाद दिल्ली में डेरा डाल देते हैं। इन जैसे नेताओं को प्रदेश की जनता से क्या लगाव हो सकता है?
 
उन्होंने कहा कि नर्मदा किनारे का यह छोरा आपका शिवराज और भाजपा सरकार ने कांग्रेसियों की नींद उड़ा रखी है इसलिए सत्ता वापसी के लिए ये लोग मुझ पर और मेरी सरकार पर आए दिन झूठे आरोप लगाकर छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

जख्मी खामनेई मोजतबा की अमेरिका-ईरान सीजफायर में क्या रही भूमिका, कैसे पर्दे के पीछे चली हाईलेवल कूटनीति, पढ़िए पूरी कहानी

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करने की तैयारी में मोहन सरकार, दिवाली से पहले हो सकता है एलान

अगला लेख