Hanuman Chalisa

कांग्रेस पर जमकर बरसे शिवराज सिंह चौहान

Webdunia
रविवार, 12 अगस्त 2018 (18:28 IST)
गुना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कांग्रेस नेताओं को जमकर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 50 सालों तक राज्य में शासन करने वाली पार्टी के नेता अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से 15 सालों का हिसाब मांग रहे हैं।
 
 
चौहान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना के तहत आने वाले म्याना में जन आशीर्वाद यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 50 सालों तक प्रदेश में राज किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के 1993 से 2003 के कार्यकाल के दौरान राज्य की हालत और दयनीय हो गई। जनता बिजली, सड़क और पानी के लिए तरस गई। लेकिन भाजपा वर्ष 2003 में सत्ता में आई और धीरे-धीरे स्थिति को काबू में करके विकास कार्य शुरू किए और अब प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से उबर गया।
 
उन्होंने कहा कि कुछ नहीं करने वाले कांग्रेस के नेता अब भी भाजपा सरकार से हिसाब चाहते हैं। वे हिसाब-किताब जनता को देकर आशीर्वाद ले रहे हैं। आने वाले समय में जनता ही कांग्रेस को फिर से सबक सिखाएगी। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जनता को बताया। राज्य की वर्ष 2003 के पहले की स्थिति के बारे में भी लोगों को स्मरण कराया।
 
इसके पहले जन आशीर्वाद यात्रा के साथ चौहान ने पड़ोसी राजगढ़ जिले के ब्यावरा से गुना जिले में प्रवेश किया। उनका जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने स्वागत किया। चौहान ने ब्यावरा में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा में जनसैलाब उमड़ रहा है। समाज के हर वर्ग के लोगों का आशीर्वाद और प्यार प्रदेश सरकार को मिला है। प्रदेश सरकार का मिशन सिर्फ जनता की सेवा करना है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि इस पार्टी के नेता स्तरहीन बयानबाजी कर कभी उन्हें 'नालायक' और कभी 'मदारी' कहते हैं। इससे कांग्रेस का चेहरा उजागर होता है।
 
उन्होंने कहा कि राजगढ़ से सांसद रहे एक कांग्रेसी नेता 10 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2 बार सांसद रहे, उसके बाद भी यह जिला पिछड़ा रहा। भाजपा की सरकार ने ब्यावरा में फ्लाईओवर, सड़कें और सिंचाई की बेहतर सुविधाएं दी हैं। राजगढ़ के किसानों की चिंता केवल भाजपा ने की है। मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का अपराध कांग्रेस ने किया है जबकि भाजपा ने राज्य को विकसित प्रदेश बनाया और अब इसे समृद्धशाली राज्य बनाया जाएगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

Delhi : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल खर्च में कटौती और ‘नो कार डे’ अभियान शुरू

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश समेत पूरा परिवार रहा मौजूद

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

अगला लेख