Hanuman Chalisa

जन आशीर्वाद यात्रा में बोले शिवराज- कांग्रेस ने गरीबी नहीं, गरीबों को हटाया

Webdunia
शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (17:22 IST)
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपने शासनकाल में गरीबी नहीं, बल्कि गरीबों को हटाने का काम किया है। चौहान ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान गुरुवार शाम जिले के जतारा में एक सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही।
 
 
उन्होंने कांग्रेस कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा था। न बिजली आती थी और न ही गरीबों के कोई काम होते थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा तो दिया, लेकिन गरीबों को नहीं बल्कि गरीबों को हटाने का काम किया है।
 
उन्होंने कहा कि वे गरीबी हटाएंगे और अगले 4 साल में सभी को पक्के मकान दिए जाएंगे। कोई भी गरीब बिना मकान का नहीं रहेगा। उन्होंने सभा में उपस्थित जनता से संकल्प करवाया कि इस बार भाजपा को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ना है।
 
उन्होंने पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक की ओर इशारा करते हुए कहा कि पिछली बार भाजपा बहुत कम अंतर 233 वोटों से हारी थी, लेकिन इस बार सभी को भाजपा की जीत के लिए काम करना है। जतारा विधानसभा के रानीगंज तिराहे से पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक को मुख्यमंत्री ने न केवल अपने साथ बिठाया बल्कि पूरे कार्यक्रम के दौरान वे पूर्व मंत्री खटीक से बात करते रहे। इससे जहां आम जनता खटीक को टिकट मिलने की चर्चा करती नजर आई तो टिकट के अन्य दावेदार मायूस नजर आए।
 
उन्होंने कहा कि सुजारा बांध से गांव में पानी भेजने की मांग आई है, उसे वे जरूर पूरा करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की अगली साल जतारा की शासकीय महाविद्यालय पीजी कॉलेज में तब्दील कर दिया जाएगा। उन्होंने केन-बेतवा लिंक परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने अंतिम चरण में है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

कांगो में फैला जानलेवा Ebola वायरस, 80 से ज्यादा मौतें, दुनिया में बढ़ी चिंता, कैसे फैलता है संक्रमण, क्या हैं लक्षण, किन लोगों को फैलता है और बचाव लिए क्या करें

CNG Price Hike : CNG की कीमतों में लगी आग, दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम

अमित शाह ने गुजरात में विकास कार्यों की समीक्षा की, CM भूपेंद्र पटेल भी हुए शामिल

अगला लेख