शिवराज सिंह की जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव

Webdunia
सोमवार, 3 सितम्बर 2018 (07:34 IST)
चुरहट (सीधी)। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के चुरहट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर अज्ञात तत्वों द्वारा कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के विधानसभा क्षेत्र चुरहट में हुए इस मामले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जहां एक ओर इसे कांग्रेस की बौखलाहट बताया है, वहीं कांग्रेस ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है।


घटना में मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। रविवार देर रात चुरहट में अज्ञात लोगों ने चौहान के रथ पर कथित तौर पर पत्थर फेंके। इसके बाद चौहान ने मंच से नेता प्रतिपक्ष सिंह का नाम लेते हुए कहा कि छिपकर पत्थर फेंकने वालों में अगर ताकत है तो वे सामने आकर मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि वे इन कायराना हरकतों से डरने वाले नहीं हैं और उनके साथ पूरी जनता है।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की राजनीति को कहां ले जाएगी, मध्यप्रदेश में हिंसा की राजनीति को कभी स्थान नहीं मिला है, वहीं घटना के सामने आने के फौरन बाद नेता प्रतिपक्ष सिंह ने अपने बयान में कहा कि विरोधियों पर किसी प्रकार की उग्रता की कांग्रेस की संस्कृति नहीं है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इसमें कोई भी कांग्रेसजन शामिल नहीं है।

सिंह ने आशंका जताई कि उन्हें और चुरहट की जनता को बदनाम करने के लिए ये साजिश रची गई है, वहीं भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कांग्रेस गाली-गलौज के बाद अब हिंसा पर उतर आई है। कांग्रेस मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबराकर राजनीतिक सद्धभावना को भी समाप्त कर रही है। मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा इन दिनों विंध्य क्षेत्र के सीधी से गुजर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख