Hanuman Chalisa

अखिलेश के काफिले में शामिल होने जा रहे वाहनों पर कार्रवाई, 17 गाड़ियों के बने चालान

Webdunia
मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (20:21 IST)
छतरपुर। चुनाव आचार संहिता का उल्‍लंघन करने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले में शामिल डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों पर मध्यप्रदेश के छतरपुर में कार्रवाई की गई है।


परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी की इन गाड़ियों पर पार्टी के झंडे, बैनर और पट्टिका आदि लगी हुई थी, जिससे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा था। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही छतरपुर शहर के नौगांव रोड पर की गई है।

खजुराहो पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले में शामिल होने ये गाड़ियां खजुराहो जा रहीं थीं, उन्होंने बताया कि कुल 17 गाड़ियों पर दस हजार पांच सौ रुपए के चालान किए गए हैं।

इसी तरह खजुराहो पुलिस ने भी पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना के निर्देशन में समाजवादी पार्टी के झंडे, बेनर व पार्टी से संबंधित अन्य प्रचार सामग्री लगे 7 वाहनों का चालान किया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख