Hanuman Chalisa

राजमाता की फोटो न देख भाजपा की बैठक में भड़कीं यशोधरा राजे सिंधिया

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (08:55 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे को लेकर हुई भाजपा की प्रदेश विस्तारित बैठक में पार्टी की दिग्गज नेता और मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भड़क गईं।
 
दरअसल बैठक में शामिल होने के लिए जब यशोधरा पहुंचीं तो बैठक स्थल पर भाजपा के महापुरुषों की जो फोटो लगी थी उसमें राजमाता की फोटो नहीं थी। यह देख यशोधरा कार्यक्रम स्थल पर नेताओं पर बिफर गईं।

यशोधरा राजे ने कहा कि 'अम्मा महाराज ने बीजेपी को पैदा किया था। अटलजी समेत कई लोगों को शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप मेरे माता-पिता ने दी थी। यह कहते हुए वे मंच से चली गईं। 
यशोधरा ने वहां मौजूद नेताओं को जमकर खरीखोटी सुनाई। इसके बाद यशोधरा वहां से निकल गईं। यशोधरा को संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने मनाने की भी कोशिश की, लेकिन यशोधरा बाहर निकल गईं, वहीं इस बारे में बैठक में उपस्थित नेता कुछ भी कहने से बचते नजर आए।
 
 यह पहली बार नहीं है जब यशोधरा राजे सिंधिया नाराज हुई हैं, इससे पहले भी यशोधरा की पार्टी के मंचों पर नाराजगी की खबरें सामने आती रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख