Hanuman Chalisa

सही करियर का चुनाव करने के लिए 5 जरूरी सलाह

नम्रता जायसवाल
करियर जीवन में एक अतिमहत्वपूर्ण विषय है जिसका सही चुनाव ही आपके जीवन की आगे की दशा और दिशा तय करता है। ऐसे में किस क्षेत्र में करियर बनाना है इसका सही निर्णय लेने में ये 5 टिप्स आपके बहुत काम आएंगे-
 
 
1. आप उन्हीं क्षेत्र में अधिक सफल हो सकते हैं जिनमें आपकी रूची हो, जिस क्षेत्र की आपको अच्छी जानकारी हो। जबरदस्ती में चुने गए करियर से न तो कभी भी सफलता निश्चित होती है न ही खुशी मिलती है।
 
2. किसी भी क्षेत्र को अपने करियर के रूप में चुनने से पहले उस क्षेत्र से संबंधित सभी जरूरी जानकारी जुटा लें। इसके लिए पसंदीदा क्षेत्र से संबंधित सफल व्यक्तियों से मिलें और उनसे परामर्श भी कर सकते हैं।
 
 
3. लेकिन किसी भी सफल व्यक्ति से प्रभावित हुए बिना अपनी काबिलियत और क्षमताओं को अच्छे से विश्लेषण करें, उसके बाद ही संबंधित क्षेत्र में जाने का मन बनाएं।
 
4. सही करियर का चुनाव तभी कर पाएंगे जब आप खुद के स्वभाव से भी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। करियर का चुनाव अपने स्वभाव को भी ध्यान में रखते हुए करें। ये भी देख लें कि आप नौकरी ही जीवन भर अच्छी तरह से कर पाएंगे या खुद का व्यवसाय या फ्रीलांसर के रूप में काम करना आपके नेचर को ज्यादा सूट करेगा।
 
 
5. अपने स्वभाव के विपरीत करियर कतई न चुनें, क्योंकि ऐसे में आप उस क्षेत्र में लंबे समय के लिए नहीं रह पाएंगे और अगर रह भी लिए तो खुश रहने की संभावना कम हो जाएंगी, जिसका असर आपकी पर्सलन लाइफ पर भी जरूर पड़ेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख