Hanuman Chalisa

सुंदरता के पैमाने अब केवल लड़कियों तक सीमित नहीं, हम लड़के क्या कम हैं...

नम्रता जायसवाल
मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (13:05 IST)
सुंदरता के पैमाने काफी बदल गए हैं। पहले जहां सजने-संवरने और अपनी सुंदरता को निखारने के काम को केवल महिलाओं से जोड़कर देखा जाता था, वहीं अब कोई भी ब्यूटी उत्पाद केवल महिलाओं के लिए नहीं है। अब सुंदरता को निखारने का जितना हक महिलाओं का है, उतना ही पुरुषों का भी माना जाता है। पहले यह जमाना था कि यदि लड़के व पुरुष अपने लुक्स पर थोड़ा ध्यान क्या दे लें या कभी कोई फेस पैक या क्रीम क्या लगा लें, तो उन्हें ताना दे दिया जाता था कि ये क्या लड़कियों वाले काम करने लगे हो आजकल? ऐसे में लड़कों को अपने लुक्स पर ध्यान देने में शर्मिंदगी महसूस होती थी।
 
फिर वे पुरुष जो अपनी स्किन व लुक्स पर थोड़ा ध्यान देना चाहते थे, वे ऐसा अकेले में किया करते थे जिससे कि किसी को पता नहीं चले कि उन्हें भी लड़कियों की तरह अपने लुक्स की परवाह है और वे भी अच्छे दिखना चाहते हैं। लेकिन अब जमाना बहुत बदल गया है। अब तो सुंदरता की प्रतियोगिता भी केवल महिलाओं के लिए ही सीमित नहीं है बल्कि अब तो ये प्रतियोगिताएं पुरुषों के लिए भी बराबरी से आयोजित की जाती हैं। 'मिस्टर इंडिया' से लेकर 'मिस्टर यूनिवर्स' तक में अब पुरुष भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
 
यहां तक कि जो लड़के अच्छी कद-काठी व शारीरिक बनावट के होते हैं, उनके परिवार, दोस्त व रिश्तेदार भी उन्हें ऐसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इन प्रतियोगिताओं में जीतने के लिए जो भी आवश्यक तैयारियों की जरूरत होती है, जैसे कि जिम जाना, बॉडी बनाना, स्किन पर ध्यान देना आदि के लिए उन्हें खुला माहौल मिलता है। अब लड़कों को अपने लुक्स पर ध्यान देने की बात को छुपाने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि यदि वे इस प्रकार की किसी प्रतियोगिता जीत जाते हैं, तब उनसे जुड़े लोग यहां तक कि उनका शहर, राज्य व देश भी उनके जीतने की खुशी मनाता है और गौरवान्वित महसूस करता है।
 
आइए आपको बताते हैं कि आज के समय में ऐसे लड़के, जो किसी सौंदर्य प्रतियोगिता की तैयारी नहीं भी कर रहे हैं, तब भी वे क्या-क्या चीजें उनकी आम जिंदगी में करते हैं-
 
1. आज के सभी लड़के मॉइश्चराइजर, नरीशिंग क्रीम, ऑफ्टर शेव क्रीम, लोशन, लिप बॉम, सनस्क्रीन, हेयर क्रीम व हेयर जैल की जानकारी रखते हैं और इनका इस्तेमाल करते हैं।
 
2. लड़के भी अपने शरीर से अनचाहे बाल हटाने के लिए वैक्सिंग करवा रहे हैं। इसमें हाथ, पैर, अंडरआर्म और चेस्ट वैक्सिंग भी शामिल हैं।
 
3. कई तरह के क्लीनअप और फेशियल लड़के अपनी स्किन को ध्यान में रखते हुए करवा रहे हैं।
 
4. लड़के हाथ और पैरों को साफ रखने के लिए मैनिक्योर और पैडीक्योर कुछ महीनों के अंतराल में करवा रहे हैं।
 
5. अब लड़के हेड मसाज, बॉडी मसाज से लेकर बॉडी पॉलिशिंग तक की चीजें भी करवा रहे हैं।

ALSO READ: किसी को भी न बताएं अपने जीवन के ये सीक्रेट्स

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

अगला लेख