Hanuman Chalisa

कोविड-19 समाज के लिए वरदानस्वरूप

Webdunia
- पुरुषोत्तम व्यास
 
सोचा जाए या समझा जाए तो कोविड-19 ने हमें बहुत-सी चीजों के बारे में सोचने पर मजबूर किया है। अगर संसार का हर व्यक्ति सोचे या अपने को टटोले, तो अपने अंदर एक डर पाले दिखेगा। जहां तक अगर आधुनिक समाज को समझें तो वह भविष्य के प्रति बड़ा ही आशंकित दिखाई देता है।
 
 
अगर वहीं हम प्राचीन भारत को पढ़ें तो उनको एकांत बहुत ही प्रिय था। मुनि लोग कई वर्षों तक जंगलों में जाकर तपस्या करते, वह भी नई ऊर्जा प्राप्त करने के लिए। इस विचारधारा का तो जैसे नामोनिशान ही मिट चुका है और हम सब दाल और रोटी की चिंता करते बस जी रहे हैं।
 
थोड़ा-बहुत क्या लॉकडाउन हुआ, सबको यह लग रहा है कि हमारा जीवन ही तबाह हो गया है, हमारा भविष्य कैसा होगा? जरा सोचें कि हम कितना आसक्तिपूर्ण जीवन जी रहे हैं?
 
 
वहीं हजारों वर्षों पहले एकांत जीवन का कितना महत्व होता था। उसमें भी विश्व कल्याण के बारे में सोचा जाता था। अभी तो हमारी सोच अपने तक ही सीमित रह चुकी है। अभी तो यह सुनने में आ रहा है कि लोगों में मानसिक समस्या उत्पन्न हो रही है, घरेलू हिंसा भी बढ़ रही है। हमारी आदत देने की नहीं है, बस कुछ पाने भर की ही रह गई है। इतना कुछ हुआ कि हम चिंता में घिर जाते।
 
यही समय है, जब हम अपने जीवन जीने की परिभाषा में बदलाव करें। सबको यही लग रहा है कि कोविड-19 खत्म होने के बाद सब ठीक हो जाएगा, परंतु समस्याएं खत्म नहीं होगी। अभी समाज में और भी कई प्रकार की समस्याएं सामने आने वाली हैं। मुख्य समस्या है आदमी का लालचीपन होना और दूसरों पर अधिकार जमाना।
 
 
सभी तरफ से यह सुनने में आ रहा कि नदियों का पानी साफ हो गया, वातावरण शुद्ध हो गया है। ये सब बातें हमें क्या संकेत दे रही हैं? हमें धरा के बारे में सोचना पड़ेगा। आने वाली पीढ़ी के बारे में सोचना पड़ेगा। विश्वभर के लोगों को यह सोचना चाहिए कि हमें आधुनिकीकरण को किस हद तक अपनाना चाहिए और हम देख भी रहे हैं आधुनिकीकरण का दुष्परिणाम कोविड-19 का आविष्कार।
 
मेरे विचार से कोविड-19 समाज के लिए अभिशाप न होकर वरदानस्वरूप आया है। यही मौका है कि हम संभल जाएं और आने वाली पीढ़ी को अच्छी धरा दे जाएं।
 
 
(इस लेख में व्यक्त विचार/विश्लेषण लेखक के निजी हैं। इसमें शामिल तथ्य तथा विचार/विश्लेषण 'वेबदुनिया' के नहीं हैं और 'वेबदुनिया' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध

Birsa Munda: आदिवासी स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा

World Bicycle Day 2026: 3 जून विश्व साइकिल दिवस: साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें, पर्यावरण बचाएं

अगला लेख