Hanuman Chalisa

फादर्स डे : आप होते तो धूप कम होती, छांव बड़ी होती. ..

Webdunia
आदित्य पांडे 
 
मैंने पिता को नहीं देखा फिर भी... 
 
मैं और मेरी तन्हाई...अक्सर बातें करते हैं कि आप होते तो कैसा होता, यह तो यकीनन नहीं कहा जा सकता लेकिन एक बात यकीनी तौर पर कह सकता हूं कि कुछ भी ऐसा नहीं होता जैसा अभी है। न मैं और न मेरे आसपास की दुनिया.. बच्चों के लिए खुद को दांव पर लगाते पिताओं को देखकर और आपके बारे में जितना सुना है उससे जोड़कर यह छवि तो बनती ही है कि आपके बिना मुझे जो निर्णय लेने पड़े, शायद वो मुझे न लेने पड़ते जो मैंने लिए और न उनके एवज में कड़वे घूंट पीने पड़ते...क्योंकि तब निर्णय आपके होते और उनका जहर आप ही तक रहता। ...शायद धूप ही कम होती या शायद आपकी छांव उससे भी बड़ी होती...
उम्र से पहले बड़े हो जाने का ही मामला क्यों...यह भी तो, कि मैं भी किसी से किसी चीज के लिए जिद कर पाता और उनमें से कुछ ख्वाहिशें डांट डपट के बाद ही सही पूरी भी हो जातीं...यकीन मानिए मैंने कभी ऐसा कोई काम नहीं किया जो मुझे उम्र से छोटा महसूस करा पाता...हां, ऐसे तो कई काम किए जो मेरी उम्र में दूसरों को पता भी नहीं होते थे जैसे किसी के यहां गमी में जाना...और भी न जाने क्या-क्या... बड़ी जिम्मेदारियों के काम...
 
पर बड़े होने पर कभी-कभी मैंने आपको उस जगह महसूस किया है जहां मुझे आपकी जरूरत थी...मैं नहीं जानता कब, कहां और कैसे अनजान राहों पर आपने मेरी मदद की...महसूस किया है बड़ी शिद्दत से कि वह आप ही थे, मुझे विश्वास है कि वह आप ही थे...जिन्होंने मुझे कठोर मुसीबतों से बचाया और वह भी आप ही हैं जिनकी अदृश्य स्मृतियों ने मुझे मजबूत बनाया है... आप सुन रहे हैं ना?   

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

अजेय प्रताप : क्यों 'हल्दीघाटी और घास की रोटी' से कहीं बड़ा है महाराणा प्रताप का इतिहास?

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

अगला लेख