Hanuman Chalisa

व्यंग्य : बकरे, जिनके पास रहने से दूर होता है अस्थमा

प्रीति सोनी
ईद के मौके पर बकरे की बात होना तो लाजमी है। लेकिन क्या कभी इस भोले प्राणी की तारीफ भी की है आपने...? क्यों भई, ईद पर कुर्बानी देने वाला ये नाचीज, चटपटे स्वाद के इतर भी तो तारीफ का हकदार है...वो भी तब, जब ये आपकी अस्थमा की समस्या का इलाज तक करता है। 
 
जी हां,  भले ही आपको ये खबर थोड़ी अजीब या चौंकाने वाली लगे, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि ये बात बिल्कुल सच है... और हो या न हो, कुर्बानी दिवस पर अतिशयोक्ति में ही सही हमें इस बात को सच मान ही लेना चाहिए...। जब हम दुनिया से चले गए लोगों को भी अच्छा बोल देते हैं, जो कभी अच्छे हुए ही नहीं, तो क्या ईद पर खुशी-खुशी कुर्बानी देने वाले इस महान जीव को जरा सा क्रेडिट नहीं दे सकते क्या...? 
 
भई ईद के मौके पर बकरों की मांग अच्छी खासी होती है... उतनी ही, जितना आम दिनों में ज़ि‍ल्लत होती है। और इसी को देखते हुए बकरों का बाजार लगाया जाता है, जिसमें अच्छे-अच्छों (बकरों) के भाव बढ़ जाते हैं।
 
इस बाजार में दूर-दूर से व्यापारी बकरों की खरीद फरोख्त के लिए पहुंचते हैं और मांग के अनुसार बकरों का व्यापार किया जाता है। यहां बकरों में क्षेत्रीयता का गजब का रंग चढ़ा हुआ होता है। इस बाजार में हर तरह के बकरे उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश से आने वाले जमुना पारी बकरे भी शामिल हैं। जमुना नदी के पास के क्षेत्रों में पाए जाने वाले बकरों को जमुना पारी नाम दिया गया है। इनका वजन 65 से 75 किलो तक होता है और कीमत 30 हजार रूपए से शुरु होती है जो मांग के अनुसार बढ़ती जाती है। इनका वजन ही इनकी क्वालिफिकेशन है भाई साब, जिसकी वजह से इतना कमाते हैं, वरना हल्के पतले को तो कोई पूछे भी न... क्यों 
 
और तो और इनके तोक प्रकार भी ऐसे बंटे हैं जैसे सब्जी भाजी हो। सिरोही, बर्बरी, मालवी और सोज्त प्रजाति के बकरे भी इन बाजारों में लाए जाते हैं। अब बताओ, मालवी आलू तो सुने थे, भाषा भी... पर अब तो बकरे भी होने लगे।
 
सोज्त प्रजाति के बकरे बगैर सींग वाले होते हैं। मतलब ये बेचारे अल्ला की गाय, मेरा मतलब है अल्ला के बकरे होते होंगे। नि‍र्मोही, सादगी भरे... मोल-भाव के लिए ज्यादा चेंचें पेंपें करने वाले नहीं। अब इनकी सबसे बड़ी खासियत सुनिए, विक्रेताओं का कहना है कि ये बकरे अस्थमा जैसी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। उनका कहना है कि जो अस्थमा रोगी इनके दड़बे में रहते हैं, इनकी गर्मी के कारण अपने रोग से निजात पा सकते हैं।
 
अब बताओ इसके लिए दड़बे में रहने की क्या जरूरत भला, अस्थमा मरीज बकरे को अपने बेडरूम में साथ न सुला लें? न रोगी को दिक्कत न बकरे को कोई समस्या...। क्या कहते हो? 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख