Hanuman Chalisa

श्री महाकाल लोक : मंदिर की सुंदरता के साथ सुंदर व्यवहार की ट्रेनिंग पुजारियों और पुलिस की भी हो

स्मृति आदित्य
मंदिर सुंदर,शहर सुंदर, हम सबके आज मन भी है सुंदर, विचार और भाव सुंदर, अहसास सुंदर....इन सबके बीच एक विचार एक भाव उस दर्शनार्थी का भी जोड़ लीजिए जो यह चाहता है कि घड़ी भर ठहर कर दर्शन कर लें भगवान बाबा महाकाल के.... जो लम्बी यात्रा के कष्ट झेलकर और लम्बी लाइन के संताप सहकर बाबा तक पहुंचा है मगर धकिया दिया गया है, गलिया दिया गया है,जिसके साथ छीना छपटी हुई और तिलक लगा कर लूटने के लिए पंडे जिसे बेताब मिले...
 
आम जनता के साथ हर दर्शनाभिलाषी का बस एक ही सवाल एक ही उलझन.....क्या बाबा के दर्शन होंगे शांति से....दिव्यता और साज सज्जा सब शिरोधार्य है मगर क्या सौम्यता और शिष्टता से पेश आएंगे पंडे, पुजारी और पुलिस? 
 
स्थानीय लोग भोले हैं खुशी में खुश हैं लेकिन इसलिए कि वे अब ज्यादा अपेक्षा नहीं रखते...जिस महाकाल वन के आंगन में वे खेलकर बड़े हुए जहाँ हर रूप चतुर्दशी पर सबसे पहली फूलझड़ी वे जलाते थे वह तो उनसे कब से छीन लिया गया है... अब तो व्यवस्था के नाम पर फैलाई अव्यवस्था का जो आलम है वह असहनीय हो चला है.... इसलिए यह विचार उन दर्शनार्थियों के पक्ष में ज्यादा है जो जाने कौन कौन सी जगहों से आते हैं बाबा की शरण में और पुजारियों के दुर्व्यवहार का शिकार होते हैं.... 
 
पिछले दिनों जिस तरह के वीडियो वायरल हुए हैं उन्हें  देखकर जनता चकित और आतंकित हुई है कि ऐसी दुर्गति करवाने जाएं या न जाएं... 
 
रही बात ट्रेनिंग की तो वह जरूरी है लेकिन सच तो यह है कि व्यवहार का बदलाव बाहर से ज्यादा भीतर से होता है.... 
 
क्या जगमगाहट और झिलमिलाहट के बीच यह आश्वस्ति मिलेगी कि दर्शन को आतुर भक्त धकियाएंगे नहीं जाएंगे, गलियाएंगे नहीं जाएंगे, उनके साथ छीना छपटी, नोचा खसोटी नहीं होगी... तिलक लगा कर लूट नहीं होगी।
 
सारी भावुकता और भव्यता के बीच बस इतनी सी है दिल की आरजू....कि भोलेनाथ राजाधिराज महाकाल बाबा के समक्ष उनके भक्त को ससम्मान पल भर ठहरने दिया जाए... 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख