Biodata Maker

आप तो बस टैक्स भरिए, विनाशकारी विकास पर बात करने वाले पाकिस्तान भेजे जाएंगे

Webdunia
शनिवार, 29 जून 2024 (19:18 IST)
Delhi airport accident: हर साल तय दिनांक से पहले इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वे विकास की अंधी दौड़ में मुंह के बल गिरते सिस्टम से हैरान हैं। उन्हें यह देख कर परेशानी हो रही है कि जब एक रात की बारिश में देश की राजधानी डूब रही थी, तब राजनीतिक दल एक-दूसरे पर दोष मढ़ रहे थे। पिछले 70 वर्षों में अगर कोई विकास नहीं हुआ तो पिछले 10 साल के विकास की पोल भी हर दिन खुल रही है।
 
बिहार में पुलों का गिरना, हिमालय के राज्यों में पहाड़ों का धंसकना तो आम बात हो गई है, लेकिन नए भारत के चमकते दमकते एयरपोर्ट की ढहती छतें और पश्चिमी देशों को टक्कर देते हाइवे और ब्रिजों की दरारें देश में विकास की विनाशकारी तस्वीरें पेश कर रही हैं। सामान्य ट्रेनों में भेड़-बकरियों की तरह भरे लोग अब सुप्रीम कोर्ट को दिखने लगे हैं। लेकिन मेट्रो और बुलेट ट्रेन की दौड़ में व्यस्त सरकार को नहीं दिखते। 
 
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत के नीचे दबकर मरे रमेश कुमार भी GST और सर्विस टैक्स भरते थे। उन्होंने अपने परिवार को पालने के लिए सेकेंड हैंड कार लेकर टैक्सी अटैच की थी। उनकी बेटी अब पूछ रही है कि उनके पापा अकेले कमाते थे, अब घर कौन चलाएगा? एयरपोर्ट किसने और कब बनाया, यह सब अब महत्वहीन हो गया है, क्योंकि उनके पापा तो चले गए।
 
नेताजी ने मृतकों के लिए 20 लाख और घायलों के लिए 3 लाख मुआवजे की घोषणा की, लेकिन यह रकम उनकी जेब से नहीं, बल्कि उसी टैक्स की है जो आप, हम और रमेश कुमार जैसे करोड़ों भारतीय भर रहे हैं। श्रीराम की नगरी की बदहाल सड़कों से लेकर महाकाल लोक की उखड़ी मूर्तियां भ्रष्टाचार की कहानियां बयां कर रही हैं। टीवी, सोशल मीडिया और अखबारों में इन तस्वीरों को देखकर टैक्स भरने वाले सोच रहे हैं कि जब भगवान को नहीं छोड़ा जा रहा तो आम आदमी की क्या बिसात है।
 
कई नेता गर्व से 56 इंच का सीना फुलाकर विकास की गाथाएँ गाते हैं और एक महान विकास पुरुष को भारत का उद्धारक बताते नहीं थकते। वहीं, सोशल मीडिया पर इस विनाशकारी विकास पर 'मन की बात' करने वाले आम आदमी को आईटी सेल के ट्रोलर पाकिस्तान भेजने की धमकी दे रहे हैं। (एक आम भारतीय की व्यथा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आप करोड़पति कैसे बन सकते हैं?

दुनिया के ये देश भारतीयों को देते हैं सबसे ज्यादा सैलरी, अमेरिका नहीं है No.1 फिर भी क्यों है भारतीयों की पसंद

Lactose Intolerance: दूध पीने के बाद क्या आपको भी होती है दिक्कत? लैक्टोज इनटॉलरेंस के हो सकते हैं लक्षण, जानिए कारण और उपचार

Remedies for good sleep: क्या आप भी रातों को बदलते रहते हैं करवटें, जानिए अच्छी और गहरी नींद के उपाय

Heart attack symptoms: रात में किस समय सबसे ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए कारण

सभी देखें

नवीनतम

स्प्राउट्स खाने के बाद नहीं लगेगा भारीपन, जानिए अंकुरित अनाज खाने का सही तरीका

nobel prize 2025: कैसे हुई नोबले पुरस्कार की शुरूआत, दिलचस्प था किस्सा, जानिए नोबेल पुरस्कार विजेता को क्या मिलता है

Karwa chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार पहनें परिधान

Karwa Chauth Food 2025: करवा चौथ पर खाने में क्या-क्या बनता है? ट्राई करें ये 5 स्पेशल रेसिपी आइडियाज

पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता की छवि अंकित, जानिए छपे आदर्श वाक्य का अर्थ

अगला लेख