औरत का मन, देखो क्या-क्या लिखता है

Webdunia
निशा माथुर 
औरत का मन, देखो क्या-क्या लिखता है, 
रूह को छूकर निकल जाए, वो पन्ना लिखता है।
आंधि‍यों के जोर पर, अपना हौसला लिखता है,  
या, ममता का भीगा दुबका, कोई कोना लिखता है। 
 
दिल में हिलोरती, लाखों तमन्नाएं लिखता है, 
या, सपनों की यहां-वहां बिखरी किरचें लिखता है।
 
अपने हिस्से का आसमां तकती, दो आंखें लिखता है, 
या, इंतजारी के डूबते पलों का कारवां लिखता है।
 
अपनी जांबाजी से टकराती, वो कोमलता लिखता है, 
या, पत्थरों पर, अपने आंसुओं का इतिहास लिखता है। 
 
रिश्तों पर अपने स्नेह का, मखमली पैबंद लिखता है, 
या, यायावर-सी जिंदगी का, मौन आह्वान लिखता है।
 
औरत का मन, देखो क्या-क्या लिखता है,
रूह को छूकर निकल जाए, वो पन्ना लिखता है।
Show comments

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

The 90's: मन की बगिया महकाने वाला यादों का सुनहरा सफर

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

क्या आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा तो हो सकती है ये 3 समस्याएं