मार्मिक कविता : मां

Webdunia
निशा माथुर 
वह कतरा-कतरा चुनती रही,
अपने अंतर्मन के आंसू 
और पिरोती रही, 
हमारी अभिलाषाओं की माला ।।  

वह नित, प्रतिपल थकती रही, 
भागती रही इसी कोशि‍श में, 
कि हमारे भूखे पेट को मिले,  
सुख का निवाला ।।  
 
वह थपकाकर हमें सुलाती, खुद जागती,  
ताकि हमारे सपनों को आकर,  
बहलाए कोई सुरबाला ।।  
 
वह सहलाकर हमारे बालों को,   
इतना दुलारती सीने से लगा,  
हमें ओढ़ाती, नेह वात्सल्य की दुशाला ।।  
 
वह हर गम को पीकर मुस्काती, 
हमें हंसाती और खुद पी जाती,  
अपनों के भी अपमान की हाला ।। 
 
वह क्षण-भंगुर से हर पल को,  
खुलकर जीती, मुस्काती, 
कर्मफल की,
सीख सिखाती हमसे कहती, 
यह जीवन है इक रंगशाला ।। 
 
वह अविरल पथ पर चलती जाती,  
अंगुली थामें हम बच्चों की,   
कहती नेह विश्वास की, 
आपस में पीते जाओ मधुशाला ।।  
 
वह मोह-माया को छोड़, 
हमसे मुख को मोड़ ,  
चिरनिंद्रा में ऐसी सोई, 
एक आंधी ले गई उसे और,   
लील गर्इ यह बेरहम ज्वाला ।। 
 
उसके गम से पिघला सूरज, 
सहम गया यह आसमां,
जब यह शुष्क धरती ही पी गई, 
उसके रक्त का प्याला ।। 
 
वह हमें सींच कर, पाल पोस कर,  
खुद के हिस्से का कर्तव्य निभाकर,
हमें सिखा गई आज, 
मां के शब्दों का जाला ।। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

कुत्तों के सिर्फ चाटने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, पेट लवर्स भूलकर भी न करें ये गलती

कब ली गई थी भारत के नोट पर छपी गांधी जी की तस्वीर? जानें इतिहास

सावन में इस रंग के कपड़े पहनने की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी स्कूटी की चाबी ले सकती है? जानें कानूनी सच्चाई और अपने अधिकार

किस मुस्लिम देश से भारत आए हैं समोसा और जलेबी, जिनके लिए तम्बाकू और सिगरेट की तरह लिखना होगी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

सोमवार सुविचार: पॉजिटिव सोच के साथ करें हफ्ते की शुरुआत

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

क्या कुत्ते के पंजा मारने से रेबीज हो सकता है? जानिए इस डर और हकीकत के पीछे की पूरी सच्चाई

अगर हाथों में नजर आ रहे हैं ये लक्षण तो हाई हो सकता है कोलेस्ट्रॉल, न करें नजरअंदाज

तेजी से वेट लॉस करने के लिए आज से ही शुरू कर दें इंटरवल वॉकिंग, हार्ट और नींद में भी है असरदार