Dharma Sangrah

महिलाओं को पीरियड्स के समय ये 5 काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए

Webdunia
पीरियड्स के दौरान सभी महिलाओं को किसी न किसी तरह के दर्द और तकलीफ का सामना करना पड़ता है। किसी को शरीर के किसी हिस्से में दर्द रहता है तो किसी को किसी अन्य हिस्से में, लेकिन अधिकतर महिलाएं इस दौरान बेचैन रहती हैं। इस दौरान महिलाओं को कमजोरी महसूस होती है, इसलिए इन दिनों  कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं।
 
आइए, जानते हैं ऐसी बातें जिन्हें पीरियड्स के दौरान सभी महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए - 
 
1. आप ऐसा भूलकर भी न सोचे कि पीरियड्स के दिनों में आप गर्भवती नहीं हो सकती तो असुरक्षित संबंध बना सकती है। इस दौरान भी गभर्वती होने की संभावना होती है, साथ ही आपको संक्रमण का खतरा अधिक होता है।
 
2. इस दौरान शरीर वैसे ही कमजोरी महसूस करता है, ऐसे में व्रत व खाना छोड़ना आपको भारी पड़ सकता हैं। पीरियड्स के दौरान आपको पौष्टिक आहार की अधिक जरूरत होती है।
 
3. इन दिनों ज्यादा शारीरिक श्रम से बचें। ऐसा करने से आपको किसी हिस्से में अकड़ आ सकती है व आपके शरीर का दर्द बढ़ सकता है।
 
4. पीरियड्स के दौरान कुछ घंटे में सैनेटरी नैपकिन बदलती रहें। इससे आप संक्रमण से सुरक्षित रहेंगी और दुर्गंध की समस्या भी नहीं होगी।
 
5. इस दौरान बहुत तंग कपड़े पहनना नहीं पहनें। वरना चिड़चिड़ापन होने की आशंका बढ़ जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

चुनौतियों का जवाब देने वाला बजट

Rose Day 2026: इस दिन क्या करें और किन गलतियों से बचें

Promise Day 2026: वादे कैसे करें और किन बातों से बचना जरूरी है

अगला लेख