मच्छरों के आतंक से हैं परेशान? अपनाएं ये प्राकृतिक तरीके, आपको छू भी नहीं पाएंगे मच्छर

नम्रता जायसवाल
घर में जब मच्छर भिनभिनाने लगते हैं तो कैसी चिड़ मचती है! खासकर उस वक्त जब थक-हार कर सोने का समय हो, तब तो इन मच्छरों के आतंक को तुरंत ही खत्म करने का मन करता है। मच्छरों से परेशानी और भी बढ़ जाती है जब मौसम बारिश का हो, इस मौसम में तो काफी मच्छर मंडराने लगते हैं।
 
मच्छरों के आतंक से बचने के लिए वैसे तो बाज़ार में कई तरह की मॉस्किटो रेपेलेंट कॉइल और क्रीम मिल जाएंगे। लेकिन कैसा लगेगा, जब आपको पता चले कि आपके घर में पहले से ही कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल करने से आप आसानी से जहरीले मच्छरों को अपने घर से खत्म कर सकते हैं।
 
तो आइए जानते हैं, ऐसे कौनसे तरीके हैं जिससे आप किसी भी मौसम में अपने घर को मच्छरों से मुक्त रख  सकते हैं :
 
1. नीम का इस्तेमाल करें 
नीम के कई फायदे होते हैं, सेहत के अलावा नीम को मच्छरों को भगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नारियल के तेल और नीम को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे शरीर पर क्रीम की तरह लगा लें। इससे मच्छर आपके पास भटकेंगे नहीं। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।
 
2. कपूर का इस्तेमाल करें
कमरे में कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब आप कमरे में वापस लौटकर आएंगे तो आपको कमरे में एक भी मच्छर नहीं मिलेगा।

 
3. नींबू का इस्तेमाल करें
नींबू के रस और नीलगिरी के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे शरीर पर क्रीम की तरह लगा लें। इसकी महक से मच्छर आपके आसपास नहीं भटकेंगे।
 
4. तुलसी का पौधा लगाएं
तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की या दरवाजे के पास रख दें। तुलसी मच्छरों को घर में प्रवेश करने से रोकती है। तुलसी के अलावा आप नींबू और गेंदे के पौधे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
5. लहसुन का इस्तेमाल करें
लहसुन की महक भी मच्छरों को भगा देती है। आप लहसुन को पिस लें और पानी में उबालकर कमरे में छिड़क दें। इसके बाद कमरे में एक भी मच्छर नहीं दिखेगा।
 
6. लैवेंडर की खुशबू का इस्तेमाल करें
लैवेंडर की खुशबू बहुत तेज होती है, जिसे यदि मच्छर सूंघ लें तो आपको काट नहीं पाएंगे। कमरे में लैवेंडर वाला रूम फ्रेशनर छिड़कने से भी आपको फायदा दिखेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

कंसीलर लगाने से चेहरे पर आ जाती हैं दरारें, तो अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स

क्या होता है Nyctophobia, कहीं आपको तो नहीं हैं इसके लक्षण?

चेहरे पर रोज लगाती हैं फाउंडेशन? हो सकती हैं ये 7 स्किन प्रॉब्लम

अंगड़ाई लेने से सेहत रहती है दुरुस्त, शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

रोज लगाते हैं काजल तो हो जाएं सावधान, आंखों में हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

अगला लेख