Hanuman Chalisa

मेरी समस्या : आत्मविश्वास कैसे बढ़ाऊं?

Webdunia
निधि : मैं 23 साल की हूं। मेरी अभी शादी नहीं हुई है। घर के लोगों के बीच मैं सामान्य रहती हूं लेकिन अनजान लोगों के बीच मैं घबरा जाती हूं। मेरा आत्मविश्वास कमजोर पड़ जाता है। मैं ठीक से बात भी नहीं कर पाती हूं। मैं क्या करूं कि अनजान लोगों के बीच भी सामान्य रह सकूं? 
 
उत्तर : आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह मनोवैज्ञानिक समस्या है जो अक्सर इस उम्र में होती है। इसके लिए घर की परवरिश जिम्मेदार है। घर के माहौल में अगर बाहर ज्यादा मेलजोल रखने से रोका जाता है तो यह समस्या उत्पन्न होती है। आप अपना दायरा बढ़ाएं। बाहर के लोगों से मेलजोल बढ़ाते समय अपनी खूबियों पर बात करें। अपने आप से प्यार करें। आप घर में अकेले आईने के सामने स्वयं से बात करने का अभ्यास भी कर सकती हैं। अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसे निखारें। फिर उस पर बात करें। अपने आप आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपना सामान्य ज्ञान भी बढ़ाएं इससे भी बातचीत करने में सहजता आती है। अभिव्यक्ति खुलती है। 
 
अगर आप भी किसी भावनात्मक, सामाजिक, पारिवारिक, मनोवैज्ञानिक परेशानी में हैं तो हमें अपनी समस्या भेज सकते हैं। हम यहां अपने एक्सपर्ट की सलाह से आपको समाधान देने की कोशिश करेंगे। आपको वेबदुनिया की यह पहल कैसी लगी, अवश्य बताएं। यह कॉलम विशेष रूप से हर वर्ग-हर उम्र की युवतियों-महिलाओं के लिए है।  
 
featuredesk@webdunia.net 
editorial@webdunia.net 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख