नागपंचमी : कैसे करें नाग देव को प्रसन्न

कैसे पाएं नागदेव का आशीर्वाद

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
* नागपंचमी : कैसे करें नागदेवता की पूजा
* आज कैसे पाएं नागदेव का आशीर्वाद

FILE


हर हिन्दू नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा-अर्चना करता है लेकिन इस पूजा में अंधविश्वास है कि नाग को दूध पिलाने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं। जबकि ऐसा नहीं है, नाग कभी भी दूध नहीं पीता बल्कि और भी कोई पेय नहीं पीता।

यदि भुलवश दूध गले के नीचे उतरा तो नाग की मौत हो जाती है। जैसे हमारे फेफड़ों में कुछ भी चला जाए तो मृत्यु का कारण बन जाता है। ऐसी पूजा किस काम कि जिससे फल मिलने के बजाए नाग देवता की मृत्यु का दोष लगकर हम शापित हो जाएं।

नाग देवता को कोयले से घर के द्वार पर चित्राकृति में बनाने का भी चलन है। यदि शुद्ध गाय के घी से नाग की चित्राकृति बना कर उसकी पूजा की जाए तो फल कई गुना बढ़ जाता है।

नागपंचमी पर दाल बाटी का प्रचलन क्यों?

FILE


कई स्थानों पर नागपंचमी पर दाल बाटी का प्रचलन क्यों है यह प्रश्न स्वाभाविक रूप से सामने आता है। माना गया है कि नाग का फन तवा के समान होता है।

नागपंचमी के दिन तवे को चूल्हे पर चढ़ाने से नाग के फन को आग पर रखने जैसा होता है, इससे दोष माना जाता है। इसलिए इस दिन कई स्थानों पर तवा नहीं रखा जाता।


FILE


जिस जातक की पत्रिका में कालसर्प नाम का दूषित योग हो, उनको नागपंचमी पर त्र्यंबकेश्वर जाकर कालसर्प दोष की पूजा करवाना शुभ फलदायी रहता है।

पूजन में पुष्प, कुंकू, अक्षत आदि लेकर घी से बने नाग की पूजा कर दाल-बाटी, लड्डू-चूरमें का भोग लगाएं और मन से प्रार्थना करें कि- हे नाग देवता मेरे जन्म के समय जो अशुभ योग है उसको दूर कर शुभता प्रदान करें व मेरे कार्यों में आ रही बाधा दूर होकर मेरा कार्य सफल करें। इस प्रकार पूजा-अर्चना करने से अत्यंत लाभ होगा ।

( समाप्त)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

सभी देखें

धर्म संसार

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर फल, जानिए किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

Apara ekadashi 2024: अपरा एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

21 मई 2024 : आपका जन्मदिन

Maa lakshmi Bhog : माता लक्ष्मी को रोज चढ़ाएं इन 5 में से कोई एक चीज, धन के भंडार भर जाएंगे

21 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त