Hanuman Chalisa

श्रावण मास में क्यों होती है नागों की पूजा

Webdunia
श्रावण महीना ऐसा है, जब नाग देवता को मारने की बजाय उनका दर्शन ईश्वर के समान पुण्यदायक माना जाता है। इस महीने में नाग देवता को मारने की बजाय लोग उसे दूध और धान का लावा खिलाते हैं। ऐसी मान्यता है कि नाग देवता को दूध और धान खिलाने से वंश बढ़ता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

ALSO READ: नागपंचमी पर करें हर समस्या का अंत, पढ़ें अचूक उपाय और मंत्र
 
नई-नवेली दुल्हन सावन में नागपंचमी, मंगला गौरी, मधु श्रावणी और सोमवारी का व्रत और पूजन करती हैं। इन सभी व्रतों में कहीं न कहीं नाग का संबंध है। इन व्रतों से नाग देवता का भय समाप्त होता है और जीवनसाथी की आयु लंबी होती है। सावन के महीने में नाग देवता को इतना अधिक महत्व देने के पीछे जो कारण छुपा है, वह है नाग देवता का भय।
 
सावन के महीने में बिलों में पानी भर जाता है और नाग सुरक्षित स्थान की तलाश में लोगों के घरों में घुसने लगते हैं जिससे इन महीनों में सर्पदंश का भय अधिक रहता है। भारत प्राचीनकाल से ही कृषि प्रधान देश रहा है। इस महीने में किसान जल भरे खेतों में धान की खेती करते हैं। यहां भी उन्हें सर्प का भय रहता है इसलिए महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए नाग देवता की पूजा किया करती हैं।

ALSO READ: घर की शांति के लिए राशिनुसार करें नागदेव की आराधना
 
दूसरा कारण यह भी है कि नाग देवता चूहों के दुश्मन होते हैं। सांप खेतों में चूहों को खाकर चूहों से फसल की रक्षा करते हैं इसलिए भी सावन में नाग देवता की पूजा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। 
 

 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मई, 2026)

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

अगला लेख