Dharma Sangrah

राजस्थान में ऐसे मनाते हैं नागपंचमी

Webdunia
राजस्थान में नागपंचमी या नागपूजा का पर्व श्रावण मास की कृष्ण पंचमी के दिन मनाया जाता है। इसके लिए नाग-नागिन की चांदी या तांबे की प्रतिमा का पूजन अर्चन कर, नाग देवता को प्रसन्न किया जाता है।

 
राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में चांदी सा तांबे की प्रतिमा की जगह रस्सी का उपयोग भी पूजन में किया जाता है। यदि कोई प्रतिमा निर्माण नहीं करवा सकता, तो वह रस्सी में 7 अलग-अलग गांठें लगाकर प्रतीक स्वरूप नाग देवता की पूजा करता है।
 
इस दिन घर में पूजन अर्चन के अलावा, सपेरे को नाग देवता के निमित्त दूध, मिष्ठान्न के साथ अन्य सामग्री देने का भी विधान है। संभव होने पर नाग की बांबी का पूजन कर उसकी मिट्टी को अपने घर में लाया जाता है। इस मिट्टी में कच्चा दूध मिलाकर इससे घर के चूल्हे पर नाग देवता की आकृति बनाई जाती है। नाग देवता की बनी इस आकृति का श्रद्धा के साथ पूजन होता है। 
 
इसके बाद बांबी से लाई गई मिट्टी को थोड़ा सा बचा लिया जाता है, और इसमें अन्न के बीज बोए जाते हैं। बांबी से लाई गई मिट्टी में अन्नबीज बोने की इस प्रथा को खत्ती गाढ़ना कहा जाता है। 
 
राजस्थान के कुछ इलाकों में नागपंचमी के दिन पूजन के अलावा, भीगा हुआ बाजरा या मोठ खाने का भी रिवाज है। इन परंपराओं का आज भी श्रद्धा और भक्ति के साथ पालन किया जाता है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य का मकर राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे होगा लाभ और किसे नुकसान

2026 में इन 4 राशियों का होगा पूरी तरह कायाकल्प, क्या आप तैयार हैं?

शाकंभरी माता की आरती हिंदी– अर्थ, लाभ और पाठ विधि | Shakambari mata ki aarti

Basant Panchami 2026: वर्ष 2026 में बसंत पंचमी का त्योहार कब मनाए जाएगा

क्या सच में फिर से होने वाला है ऑपरेशन सिंदूर प्रारंभ, क्या कहती है भविष्यवाणी

सभी देखें

धर्म संसार

माघ शुक्ल चतुर्थी को कहां मनाई जाती है गणेश जयंती?

मौनी अमावस्या की पौराणिक कथा Mauni Amavasya Katha

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जनवरी, 2026)

16 January Birthday: आपको 16 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

शुक्र प्रदोष का व्रत रखने से शुक्र होगा मजबूत और मिलेगा शिवजी और लक्ष्मी माता का आशीर्वाद, जानें उपाय