15 अगस्त 2018 को मनाया जाएगा नागपंचमी का पर्व भी, जानें पूजा का मुहूर्त और विधि

Webdunia
श्रावण मास की शुक्‍ल पक्ष की पंचमी को पूरे उत्‍तर भारत में नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नाग की पूजा की जाती है। दक्षिण भारत में ऐसा ही त्‍योहार कृष्‍ण पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है।
 
इस दिन नाग देव के 12 स्‍वरूपों की पूजा की जाती है और दूध चढ़ाया जाता है। भगवान शिव को भी सर्प अत्‍यंत प्रिय हैं, इसलिए यह त्‍योहार उनके प्रिय मास में मनाया जाता है। 
 
पूजा का शुभ मुहूर्त 
 
नाग पंचमी का त्योहार इस साल 15 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार नागपंचमी हस्त नक्षत्र और साध्य योग में आ रही है, जो बहुत खास माना जाता है। पूजा का मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर शाम को 4 बज कर 13 मिनट तक रहेगा। इस दिन जो लोग नाग पूजा और काल सर्प योग की पूजा करते हैं, उन्हें अपना अनुष्‍ठान सुबह 11 बज कर 48 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 32 मिनट के बीच करना अच्‍छा रहेगा। यह सर्प पूजा का सबसे शुभ काल है।
 
पूजा की विधि
 
नाग पंचमी के दिन सर्प को देवता मान कर पूजा करते हैं। इस दिन पूजा की विशेष विधि होती है। गरुड़ पुराण के अनुसार नाग पंचमी की सुबह स्नान आदि करके शुद्ध होने के बाद अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर नाग का चित्र बनाएं या प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद फल, फूल नाग देवता पर दुग्ध चढ़ाते हुए अर्पित करें। 
 
नागपंचमी पर रुद्राभिषेक का भी अत्यंत महत्व है। पुराणों के अनुसार पृथ्वी का भार शेषनाग ने अपने सिर पर उठाया हुआ है इसलिए उनकी पूजा का विशेष महत्‍व है। यह दिन गरुड़ पंचमी के नाम से भी प्रसिद्ध है और नाग देवता के साथ इस दिन गरुड़ की भी पूजा की जाती है।

ALSO READ: 288 कालसर्प योग होते हैं कुंडली में, इसलिए हर किसी के लिए जरूरी है नागपंचमी पूजन...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

19 मई 2024 : आपका जन्मदिन

19 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

Narasimha jayanti 2024: भगवान नरसिंह जयन्ती पर जानें पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vaishakha Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, धन की होगी वर्षा

अगला लेख