Hanuman Chalisa

गुरु नानक धन्य हो!

Webdunia
- सतमीत कौर 

गुरुजी दुनिया का भला करते हुए बहुत से शहरों और गाँवों में जाते रहें। एक बार वो एक गाँव के बाहर जाकर रुक गए। गुरुजी के साथ उनका एक सिक्ख भाई मरदाना भी था। मरदाना ने गुरुजी से विनती की, 'महाराज बहुत जोर से भूख लगी है आप कहे तो गाँव में जाकर खाने के लिए कुछ ले आऊँ।'

गुरुजी ने कहा- 'ठीक है जाओ।' मरदाना जैसे ही गाँव में पहुँचे और भोजन माँगा तो वहाँ के लोगों ने उन्हे बहुत बुरा-भला कहा और वहाँ से निकाल दिया। मरदाना भूखे ही गुरुजी के चरणों में पहुँचे और सारी बात बताई। भाई मरदाना का पीछा करते हुए लोग गुरुजी तक पहुँच गए और कहने लगे यहाँ से चले जाओ... वरना हम आपको धक्के मार कर निकाल देंगे।

गुरुजी ने शांति से कहा-'चले जाते है भाई! हम वैसे भी यहाँ रहने नहीं आएँ। जाते-जाते गुरुजी ने आशीर्वाद दिया बसते रहो।'फिर आप एक दूसरे गाँव के बाहर पहुँचे। जैसे ही वहाँ के लोगों को पता चला कि गाँव के बाहर एक संत आए हुए है तो उन्होंने अपने साथ भोजन लिया और गुरुजी के दर्शन करने आए। उन लोगों ने गुरुजी को गाँव में चलने की विनती की। गुरुजी उनके साथ गाँव में गए। वहाँ उस गाँव के हर इंसान ने गुरुजी की बहुत सेवा की।

कुछ दिन बाद जब गुरुजी वहाँ से जाने लगे तो उस गाँव के लोगों को आशीर्वाद दिया 'उजड़ जाओ।' मरदाना ये सुनकर हैरान हो गए कि जिन्होंने हमारी इज्जत नहीं की, हमें भोजन नहीं दिया उन्हें तो गुरुजी ने आशीर्वाद दिया कि बसते रहो और इस गाँव के लोगों ने इतनी सेवा की तो इन्हे आशीर्वाद दिया कि उजड़ जाओ। उनसे रहा न गया। उन्होंने गुरुजी से कारण पूछा।

गुरुजी ने उत्तर दिया अगर वो मन्द बुद्धि के लोग उजड़ जाएँगे तो हर जगह फैल जाएँगे और अपने जैसे कई लोग बना लेंगे इसलिए वो एक जगह ही ठीक है। ताकि उनकी संगत से और लोग ना बिगड़े और इनके जैसे अच्छे लोग अगर एक ही जगह रहेंगे तो दूसरो को कौन सुधारेगा?

इसलिए ये फैल जाएँगे तो और भी कई लोगों को अपने जैसा अच्छा बना लेंगे।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सोमवती अमावस्या क्यों हैं इस बार खास, जानें महासंयोग, पूजा मुहूर्त और विधि

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 जून, 2026)