Hanuman Chalisa

प्रकाशोत्‍सव और परंपरा

Webdunia
गुरु नानक का प्रकाशोत्‍सव, पर्व यूँ तो पवित्र भावनाओं के साथ मनाया जाने वाला उत्‍सव है। प्रकाशोत्‍सव के दिन किस तरह से परंपराओं का निर्वाह किया जाए, कैसे इस उत्‍सव को मनाया जाए। इसकी जानकारी यहाँ दी जा रही है।

प्रभात बेला में क्या करें : -
* गुरु नानकदेवजी के प्रकाशोत्सव पर सर्वप्रथम प्रातःकाल स्नानादि करके पाँच वाणी का 'नित नेम' करें।
* स्वच्छ वस्त्र पहनकर गुरुद्वारा साहिब जाएँ और मत्था टेकें।
* गुरु स्वरूप सात संगत के दर्शन करें।
* गुरुवाणी, कीर्तन सुनें।
* गुरुओं के इतिहास का श्रवण करें।
* सच्चे दिल से अरदास सुनें।
* अपनी सच्ची कमाई में से 10 वाँ हिस्सा धार्मिक कार्य व गरीबों की सेवा के लिए दें।
* संगत व गुरुघर की सेवा करें।
* गुरु के लंगर में जाकर सेवा करें।

तीन बातों का पालन करें :-

 
गुरु नानक ने सच्चे सिख के लिए यानी अपने शिष्यों से तीन मुख्य बातों का पालन करने के लिए कहा है।

- ईश्वर का नाम जपें

- सच्ची कीरत (कमाई) करें।

- गरीब मार नहीं करें। ( दान करें)

रात्रि में क्या करें :-
गुरु नानकदेवजी का जन्म रात्रि लगभग 1 बजकर 40 मिनट पर हुआ था। अतः इसके लिए रात्रि जागरण किया जाता है। इसके लिए निम्न कार्य करें :-

रात को पुनः दीवान सजता है अतः वहाँ कीर्तन, सत्संग आदि करें।
जन्म के बाद सामूहिक अरदास में शामिल हों।
कड़ा-प्रसाद लें व एक दूसरे को बधाई दें।
गुरु महाराज के प्रकाश (जन्म) के समय फूलों की बरखा एवं आतिशबाजी करें।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

bakrid ki kahani: बकरीद की कहानी

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष