Hanuman Chalisa

धन्य हो गुरु नानक!

Webdunia
- सतमीत कौर
 
गुरुजी दुनिया का भला करते हुए बहुत से शहरों और गाँवों में जाते रहें। एक बार वो एक गाँव के बाहर जाकर रुक गए। गुरुजी के साथ उनका एक सिक्ख भाई मरदाना भी था। मरदाना ने गुरुजी से विनती की, 'महाराज बहुत जोर से भूख लगी है आप कहे तो गाँव में जाकर खाने के लिए कुछ ले आऊँ।'

गुरुजी ने कहा- 'ठीक है जाओ।' मरदाना जैसे ही गाँव में पहुँचे और भोजन माँगा तो वहाँ के लोगों ने उन्हे बहुत बुरा-भला कहा और वहाँ से निकाल दिया। मरदाना भूखे ही गुरुजी के चरणों में पहुँचे और सारी बात बताई। भाई मरदाना का पीछा करते हुए लोग गुरुजी तक पहुँच गए और कहने लगे यहाँ से चले जाओ... वरना हम आपको धक्के मार कर निकाल देंगे।

गुरुजी ने शांति से कहा-'चले जाते है भाई! हम वैसे भी यहाँ रहने नहीं आएँ। जाते-जाते गुरुजी ने आशीर्वाद दिया बसते रहो।'फिर आप एक दूसरे गाँव के बाहर पहुँचे। जैसे ही वहाँ के लोगों को पता चला कि गाँव के बाहर एक संत आए हुए है तो उन्होंने अपने साथ भोजन लिया और गुरुजी के दर्शन करने आए। उन लोगों ने गुरुजी को गाँव में चलने की विनती की। गुरुजी उनके साथ गाँव में गए। वहाँ उस गाँव के हर इंसान ने गुरुजी की बहुत सेवा की।

कुछ दिन बाद जब गुरुजी वहाँ से जाने लगे तो उस गाँव के लोगों को आशीर्वाद दिया 'उजड़ जाओ।' मरदाना ये सुनकर हैरान हो गए कि जिन्होंने हमारी इज्जत नहीं की, हमें भोजन नहीं दिया उन्हें तो गुरुजी ने आशीर्वाद दिया कि बसते रहो और इस गाँव के लोगों ने इतनी सेवा की तो इन्हे आशीर्वाद दिया कि उजड़ जाओ। उनसे रहा न गया। उन्होंने गुरुजी से कारण पूछा।

गुरुजी ने उत्तर दिया अगर वो मन्द बुद्धि के लोग उजड़ जाएँगे तो हर जगह फैल जाएँगे और अपने जैसे कई लोग बना लेंगे इसलिए वो एक जगह ही ठीक है। ताकि उनकी संगत से और लोग ना बिगड़े और इनके जैसे अच्छे लोग अगर एक ही जगह रहेंगे तो दूसरो को कौन सुधारेगा? इसलिए ये फैल जाएँगे तो और भी कई लोगों को अपने जैसा अच्छा बना लेंगे।


Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

ओवरथिंकिंग और मानसिक तनाव से थक चुका है दिमाग? आज ही आजमाएं भगवद्गीता के ये 3 लाइफ हैक्स, तुरंत मिलेगी शांति

शनिवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि